Congratulations ” तनुष्का चंद्रा ” जिला स्तर भी ” नंबर-वन ” अब राज्य स्तर की बारी | Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, द्वारीखाल, पौड़ी गढ़वाल नंबर-वन


बाल-चौपाल,,,,,,,,,,,वाह रे हुनर वाह। पहले ब्लाक स्तर पर चमकी और अब जिला स्तर पर भी कमाल कर दिखाया है इस बेटी। खुशियों का कोई ठिकाना नहीं रहा है। अब बारी प्रदेश स्तर पर डंका बजाने की है। सो, यह उम्मीद भी जगी है और ग्रामीण इस ओर आशा से देख भी रहे हैं।


जी, हां जिक्र हो रहा है। गोल्डन गर्ल तनुष्का चंद्रा का। द्वारीखाल ब्लाक की यह बेटी अपने हुनर से छा रखी है। पहले तो ब्लाक स्तर पर अपने हुनर का लौहा मनवाया। अब विस्तार से बताते हैं। पहले कीर्तिखाल बीआरसी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल चा राजकीय आदर्श प्रार्थमिक विद्यालय में बाल चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें राजकीय पूर्व उच्च माध्यमिक विद्यालय बमोली की गोल्डन गर्ल तनुष्का चंद्रा ने अपना लोहा मनवाते हुए एक बार फिर निबंध प्रतियोगिता मे ट्रॉफी जीतकर अपने विद्यालय व गांव का नाम रोशन करते हुए जिला प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित करवाया।


अब मौका जिला स्तर का था जिसमें फिर तनुष्का ने कमाल कर दिखाया है। यहां भी तनुष्का ने पहला स्थान हासिल किया है। इससमें तनुष्कार के माता-पिता व गांव में खुशी का माहौल है। विद्यालय में भी खुशी का लहर बनी हुयी है।


तनुष्का चंद्रा के मार्गदर्शक अध्यापक दुर्गेश कुकरेती, नीरज पथिक ने उसकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि उसकी सीखने की ललक व मेहनत के कारण वह सफल हो रही है। प्रधानाध्यापिका पदमा काला व अध्यापक राजेंद्र गौड़ ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सीआरसी बीना बहगुणा ने अपना आशीष देते हुए आगे के लिए और अच्छा करने की प्रेरणा दी।
खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी ने ने खुशी जताते हुये बधाई दी है। पूर्व प्रधान कोमल चंद्रा व तनुष्का के ताऊ ने कहा कि तनुष्का अपने कार्य को एक जनून के तौर पर करती है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं अध्यापकों का धन्यवाद दिया है।साथ ही कहा कि अब समय आ गया है सरकारी स्कूलों के प्रति अपने विचारों को बदलने का।सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे भी अपना भविष्य अच्छी तरह सवार रहे है।

ad12

कुल मिलाकर अब उम्मीद बंधी है कि प्रदेश स्तर पर भी तनुष्का कमाल करेगी। इसका सभी अभी से बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *