Saturday, October 24, 2026
Latest:
उत्तराखंडसंपादकीय

Jay Shri Ram.. ” रसूलपुर मीठी बेरी ” में भी ” जय-जय श्रीराम “|नारद मोह मंचन के साथ रामलीला शुरू|अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


राममयी हुयी लालढांग की धरती पर जय श्रीराम के जयकारों की गूंज है। इसी क्रम में रसूलपुर मीठी बेरी पंचायत के रसूलपुर गांव में भगवान श्री राम की लीला का मंचन आरंभ किया गया। श्रीराम लीला मंचनच के साक्षी बनने को रामभक्तों की खासी भीड़ उमड़ रही है।


सर्वप्रथम रामलीला परिवार के सदस्यों ने मंच का विधिवत पूजन किया। उसके पश्चात मंचन का विधिवत उद्घाटन अध्यक्ष श्री आदर्श रामलीला कमेटी ग्राम प्रधान रसूलपुर मीठी बेरी कमलेश द्विवेदी जी ने किया। अपने विचारों को रखते हुए कमलेश द्विवेदी जी ने कहा कि रामलीला का मंचन भगवान श्री राम जी का आदर्श जीवन हमें सही रास्ते पर चलना सीखना है रामायण में शिक्षा मिलती है की रावण परम प्रतापी विद्वान शक्तिशाली होने के बाद अनीति के राह पर चलने से नष्ट हो गया हमें बुराई को नजर अंदाज कर सच्चाई और अच्छाई की राह पर चलते हुए अच्छे विचारों को को ग्रहण करना चाहिए।

ad12

रामलीला में उपाध्यक्ष महानंद सिंह जीवन सिंह बबलू सिंह देवेंद्र सिंह अनिल सिंह श्याम प्रसाद शर्मा रामलीला परिवार के सदस्य सहित अनेक राम भक्त उपस्थित रहे। मंचन के प्रथम दिवस में नारद मोह नारद जी को अभिमान हो जाता है तो ईश्वर अभियान को नष्ट कर देते हैं मंचन के माध्यम से दिखाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *