Dwarikhal News | राजमोहन और कमल उनियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी| कमल उनियाल की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, कमल उनियाल, द्वारीखाल


राजकीय इंटर कॉलेज द्वारीखाल में नये शिक्षा सत्र 2023-2024के लिए शिक्षक अभिभावक संघ का गठन किया गया। जिसमें राजमोहन सिंह नेगी को अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष तथा कमल उनियाल को विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष पद के लिए आगामी शिक्षा सत्र के लिए चुन लिया गया है। प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल को पदेन सचिव और चक्रधर प्रसाद डोबरियाल को कोष अध्यक्ष पद के लिए ताजपोशी की गयी।


पौड़ी जिला के राजकीय इंटर कालेज द्वारीखाल में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक की चर्चा में प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल ने विद्यालय की वार्षिक आय व्यय का ब्योरा अभिभावकों के सामने प्रस्तुत किया। नवनियुक्त पीटीए अध्यक्ष ने चार कक्ष निर्माण फील्ड के पुस्ता निर्माण की स्वीकृती के बारे में बैठक को अवगत कराया।


विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कमल उनियाल ने कहा प्रधानाचार्य रमाकांत डबराल के कुशल नेतृत्व मे विद्यालय भौगोलिक वातावरण और शैक्षिक स्तर में सुधार हुआ है। और कहा प्रधानाचार्य शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं और शैक्षिक प्रौघोगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करके विकास खंड स्तर पर विद्यालय को शैक्षिक क्षेत्र में प्रथम स्थान दिलाया।

ad12


इस अवसर पर शिक्षक राजेश भारद्वाज कमल सिंह रेखा ध्यानी प्रमोद कुकरेती अजय कंडवाल सीमा संगीता नेथानी अभिभावक सीमा देवी, अल्का देवी, संजना देवी, हेमलता देवी, नीलम देवी, मेहरबान सिह, दीपा देवी, शिव सिह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *