Pauri Garhwal…मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त| एक की मौत, 6 घायल| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी, पौड़ी गढ़वाल


पहाड़ से बुरी खबर आ रही है। पौड़ी जनपद के मुंडनेश्वर-साकिनखेत-सतपुली मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में एक महिला की मौत होने की खबर है। 6 लोगों की घायल होने की भी सूचना है।

ad12


मैक्स वाहन के सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गिरने की खबर है। राजस्व निरीक्षक विपिन कुमार के हवाले से बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त मैक्स सड़क से 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरी थी, जिसमें भैड़ गांव निवासी 27 वर्षीय महिला साक्षी देवी की मौत हो गयी। घायलों को उपचारार्थ हंस जनरल अस्पताल चमोलीसैंण में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *