BJP…पोखरियाल को मिली अहम जिम्मेदारी| जनता की बढ़ी अपेक्षायें| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


bjp news गैंडीखाता सीट से जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल का सियासी कद और भी बढ़ गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के करीबी माने जाने वाले पोखरियाल को अब अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बृजमोहन पोखरियाल को जिला योजना में सदस्य बनाया गया है।


बृजमोहन पोखरियाल का सियासी कद बढ़ने से जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ गया है। bjp news जिला पंचायत सदस्य के साथ ही नयी जिम्मेदारी आने से जनता को उनसे अपेक्षायें भी बढ़ गयी हैं। bjp news
पोखरियाल की भाजपा व संगठन में अच्छी पकड़ मानी जाती है। इसके अलावा पोखरियाल का नाम पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के करीबियों में गिना जाता है।

ad12


यह भी कहा जाता है कि जिला पंचायत के चुनाव में उम्मीदवार बनाने से लेकर जीत दिलाने तक में स्वामी का ही योगदान रहा है।
बहरहाल, बृजमोहन पोखरियाल को जिला योजना में सदस्य बनने पर बधाई भी मिलने लगी हैं। रसूलपुर मीठी बेरी के प्रधाान कमलेश द्विवेदी, भाजपा नेता आलोक द्विवेदी समेत अन्य भाजपाईयों ने पोखरियाल को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *