कांग्रेस ने दिया भाजपा को तगड़ा झटका | पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


सियासी मौसम में सियासत के कई रंग देखने को मिलते हैं। यह कोई नयी बात नहीं है। अपने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सियासत के रंग देखने को मिलने लगे हैं। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने भाजपा को तगड़ा झटका दिया।

ad12

भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य और उनके बेटे एवं नैनीताल से विधायक संजीव आर्य ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। सरल शब्दों में कहे तो कांग्रेस में घर वापसी की है। दोनों आज दिल्ली में आयोजित एक समारोह में कांग्रेस में शामिल हुए। इससे पहले दोनों ने अपना इस्तीफा राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। विदित हो कि यशपाल आर्य के अलावा उनके बेटे संजीव आर्य वर्ष 2017 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *