BJP News..कर्मठ सिपाही दामोदर प्रसाद डोबरियाल का सम्मान| कार्यकर्ताओं में भरा जोश| Kamal Uniyal की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, कमल उनियाल, द्वारीखाल


इन दिनों पौड़ी जनपद में भाजपा सक्रिय हो रखी है। मकसद पार्टी व संगठन को मजबूत करना है। मंशा यह है कि कार्यकर्ताओं को और ज्यादा सक्रिय कर उनकी धार को पैनी की जाये। इस क्रम में भाजपा महा संपर्क कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता में नया जोश भरा गया। वरिष्ठ कार्यकर्ता दामोदर प्रसाद डोबरियाल का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

पौडी जनपद के विकास खंड द्वारीखाल के विपिन रावत सभागार में भारतीय जनता पार्टी महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, कार्यकर्ता, एवम पार्टी के समर्पित जनप्रतिनिधियो ने प्रतिभाग किया।


सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ की हड्डी है। कल्याणकारी योजना घर घर शौचालय, गैस पानी, बिजली पहुँचाना सरकार की बहुत बडी उपलब्धि है। मोदी सरकार ने कई योजना चलाकर देश के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ पहुंचाया है।


भाजपा जिला अथयक्ष वीरेंद्र रावत ने पार्टी को शिखर तक पहुँचाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होने ने कहा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान हम सभी को करना होगा, क्योंकि उन्ही के कारण पार्टी इस मुकाम तक पहुँची है। पूर्व मन्डल अध्यक्ष रवीन्द्र रावत ने कहा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन से ही पार्टी मजबूत हुयी है। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यकर्ता दामोदर प्रसाद डोबरियाल का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

ad12


इस अवसर पर किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रेम सिह रावत महामंत्री सतीश बौंठियाल संयोजक चन्डी प्रसाद बौठियाल, जिला महामंत्री मीरा रतूडी जिला प्रभारी राकेश नेनवाल मन्डल अध्यक्ष सुखपाल नेगी वरिष्ठ कार्य कर्ता भारत सिह नेगी चन्द्रपाल सिह मनोज रावत भारत सिह रावत रेनु उनियाल मीनाक्षी भट्ट. सुमा देबी सहित विभिन्न गाँवो से आये कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *