यहां से लगी पर्यावरण संरक्षण की ” धै “| आमजन से आगे आने की अपील| कमल उनियाल की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, कमल उनियाल, द्वारीखाल


विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इसी क्रम में द्वारीखाल क्षेत्र स्थित भूमि संरक्षण वन प्रभाग लैन्सडौन के चैलूसैंण रेंज में हंस फाउंडेशन तथ चैलूसैंण रेंज के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण के लिये आमजन से आगे आने का आह्वान किया गया। साथ ही बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण पर चिंता भी व्यक्त की गयी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुयेे वन क्षेत्र अधिकारी इन्द्र मोहन कोठारी ने कहा कि हमे पर्यावरण बचाने का संकल्प लेना चाहिए। पेड़ों के दोहन से लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही हैं। वर्तमान में विश्व ग्लोबल वार्मिग की चपेट में है जिससे पर्यावरण सुरक्षा में घनघोर संकट आ गया है।


वन दरोगा भूपेन्द्र भन्डारी तथा सुरमान सिह नेगी ने कहा कि प्रकृति प्रेम को जगाने के लिए इस तरह की गोष्ठी का आयोजन बहुत जरुरी है हंस फाउंडेशन के सीईओ नरेन्द्र धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि वनों मंे क्षति के कारण पर्यावरण पर प्रभाव पड रहा है जिससे स्किन तथा कैंसर जैसी भयानक बीमारियों का खतरा बढ रहा है।

ad12


सभी कार्मिको सरपंचो तथा फायर वाचर द्वारा पर्यावरण बचाने के लिए बाजार तक प्लास्टिक उन्मूलन रैली भी निकाली गयी। संदेश दिया गया कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बहुत घातक है जो सड़ता नही है जिससे हमारा आस पास का वातावरण दूषित होता है।
इस अवसर पर वन दरोगा उमेद सिह वन आरक्षी कुलवीर सिह रश्मि खत्री सरपंच वीरेंद्र भंडारी दीपक कुकरेती महिपाल पंवार सहित विभिन्न गाँवो से आये लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *