उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…ऐसी हो व्यवस्थाः कुंभ से सुखद अनुभव लेकर लौटें श्रद्धालु |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, सितम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने कहा कि कुंभ आस्था, श्रद्धा और करोड़ों लोगों की भावनाओं से जुड़ा आयोजन है। ऐसे बड़े आयोजन में प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा, सुगम आवागमन और सुविधाओं का ध्यान रखना प्राथमिक जिम्मेदारी है।

राज्यपाल ने बुधवार को लोक भवन में कुंभ मेला अधिकारी सोनिका और पुलिस महानिरीक्षक योगेंद्र रावत से आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मेले की व्यापकता को देखते हुए एआई और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग, स्मार्ट सर्विलांस, भीड़ प्रबंधन, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद जरूरी है।

ad12

राज्यपाल ने कहा कि कुंभ उत्तराखंड की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है। इसके साथ प्रदेश के पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था और देश-दुनिया में उत्तराखंड की छवि भी जुड़ी है। प्रयास होना चाहिए कि प्रत्येक श्रद्धालु देवभूमि से आस्था के साथ सुखद अनुभव लेकर लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *