Laldhang News….रात भर चल रहा है अवैध खनन का खेल| सुलग रहे हैं सवाल ही सवाल| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


अवैध खनन का खेेल कब खत्म होगा। इसका जवाब किसी के पास नहीं है। बरसात में खनन बंद होने के बाद भी अवैध खनन का खेल चल रहा है। लालढांग क्षेत्र में अवैध खनन का खेल जमकर चल रहा है। ना तो प्रशासन और ना ही वन विभाग इस पर ध्यान दे रहा है। ऐसे में प्रशासन व वन विभाग पर सवाल उठने स्वाभाविक ही हैं।


लालढांग क्षेत्र में रात आठ बजे अवैध खनन का खेल शुरू हो जा रहा है। भैंसा बुग्गी के जरिये जमकर अवैध खनन हो रहा है। रवासन नदी और अन्य जगहों पर यह खेल हो रहा है। खबर के साथ पफोटो व वीडियो पर अवैध खनन के खेल का नजारा देखा जा सकता है।

ad12


खबर यह भी है कि पूरी रात यह अवैध खनन का खेल चलता है। सुबह होते ही बंद कर दिया जाता है। बताया जा रहा है कि खनन माफिया जमकर अवैध खनन कर रहे है और साथ ही माल स्टॉक करके ट्रैक्टर वालों को बेच रहे हैं । ऐसे में ना तो वन विभाग कुछ कर रहा है और ना ही प्रशासन व पुलिस कुछ करने को राज है। विभागों की खामोशी कई सवालों को जन्म दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *