इस बार 11 ” नारी शक्तियों ” को मिलेगा ” कल्याणी सम्मान 2023 “| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी, दिल्ली


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आगामी कल्याणी सामाजिक संस्था द्वारा आगामी 12 मार्च 2023 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में गढ़वाल भवन नई दिल्ली में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसमें मातृशक्ति का सम्मान किया जायेगा। अपने विशिष्ट कार्यों के लिये 11 नारियों को कल्याणी सम्मान से नवाजा जायेगा। उक्त संस्था चौथी बार यह आयोजन कर रही है। कार्यक्रम में गीत-संगीत का तड़का भी लगेगा।

कल्याणी सामाजिक संस्था की अध्यक्षा सुश्री बबीता नेगी का कहना है कि जब एक नारी बखूबी अपने कार्यों को मंजिल तक पहुँचाती है तो वो गुमनाम क्यों रहे, क्यों न उसे एक सम्मान का अधिकारी बना सशक्त किया जाए। यह हम जैसी महिलाओं के लिये गौरवपूर्ण क्षण हैं कि उन सभी मातृशक्ति को सम्मानित करें, जो आज अपने कार्यों द्वारा समाज में अपनी अलग पहचान बनाये हुए हैं।

वे आगे बताती हैं कि जैसा कि सब जानते हैं कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति कैसी है और बहुत बड़ा क्षेत्र बहुत दुर्गम है, फिर भी हमारी बहनें हर परिस्थिति का सामना करते हुए उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं। अतः हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड के हर कोने से हम ऐसी महिलाओं को सम्मानित करें। इस बार जो महिलाएं चयनित हुई हैं वे उत्तराखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से हैं जो सामाजिक, सांस्कृतिक व साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।

जैसा कि हमारी संस्था का नाम ही कल्याणी है जो नारी शक्ति को एक शब्द में परिभाषित करता है। हमारा प्रयास है कि समाज कल्याण के लिए कार्य करने वाली हर उस महिला को सम्मान मिले जो इस श्कल्याणीश् शब्द को सार्थक करती है। हम सम्मान प्राप्त करने वाली सभी महिलाओं को मुबारकबाद देते हैं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।

मुख्य अतिथि
सुश्री मीना राणा (सुप्रसिद्ध उत्तराखंडी लोक गायिका)

विशेष अतिथि
सुश्री लक्ष्मी रावत (संस्थापक – प्रज्ञा आर्ट्स, वरिष्ठ निर्देशक एवम् रंगकर्मी, शिक्षाविद, परामर्शदाता, कथाकार)

सुश्री पूनम सती (लोक गायिका)

सुश्री गीता उनियाल (अभिनेत्री – उत्तराखंड चित्रपट)

सुश्री रेशमा शाह (लोक गायिका)

इस बार निम्नलिखित महिलाऐं कल्याणी सम्मान के लिए चयनित हुई हैं।

1 सुश्री कविता बिष्ट,
नैनीताल हल्द्वानी
रामनगर, उत्तराखंड।

2 सुश्री भावना वर्मा
सदर बाजार लैंसडाउन
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड।

3 सुश्री दीपा नगरकोटी ( गायिका)
गांव फरसाली
जिला बागेश्वर, उत्तराखंड।

4 सुश्री सरिता नेगी
ग्राम – गांधीग्राम, घुड़दौड़ी, डाकघर डांडापानी,
पट्टी-सितोनस्युं, जिला-पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड।

5 सुश्री गीता गैरोला
न्यू लदाडी़ विकास भवन, सूक्ष्म तरंग केंद्र,
पोस्ट ऑफिस जोसियडा, ब्लॉक भटवाड़ी
जिला उत्तरकाशी, उत्तराखंड।

6 सुश्री सुषमा बहुगुणा
ग्राम साबली
पो०आ० रानीचौरी
जिला टिहरी गढ़वाल
उत्तराखंड।

7 सुश्री मधु खुगशाल
ग्राम बैगवाडी
पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड।

8 सुश्री प्रियंका जोशी
ग्राम मल्ली बमोरी
नैनीताल, उत्तराखंड।

9 सुश्री पूनम कैंतुरा
ग्राम गिंवाली
ब्लॉक पोखड़ा, पौड़ी गड़वाल
चोबटाखाल, उत्तराखंड।

10 सुश्री महेश्वरी देवी
ग्राम थनूल पौड़ी,
जिला पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड।

ad12

11 सुश्री ऋतु सिंह (कवियित्री)
स्वतंत्रता सेनानी भवन,
नजदीक एस०डी०एम० निवास,
थाना कालोनी, पोस्ट व शहर पौड़ी, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *