उत्तराखंडसंपादकीय

Pauri News…. जिला योजना में ₹11,997.70 लाख का बजट प्रस्तावित |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास को लेकर प्रभारी मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 11,997.70 लाख रुपये के जिला योजना परिव्यय पर चर्चा हुई।

विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि विकास योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कहा कि जिला योजना में पूर्व से लंबित और अधूरी योजनाओं को पूर्ण करना पहली प्राथमिकता होगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों में बजट का आवंटन समान रूप से किया जाएगा।

कौशिक ने घोषणा की कि आगामी जिला योजना के कुल बजट का 15 प्रतिशत हिस्सा सीधे तौर पर स्वरोजगार आधारित विभागों को आवंटित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट का उपयोग ऐसे कार्यों में हो जो स्थायी और परिणामोन्मुखी हों। उन्होंने निर्माण कार्यों से पूर्व ही भूमि विवादों के निस्तारण और कार्यस्थलों के चयन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी के लिए “पौड़ी प्रगति पोर्टल“ का शुभारंभ भी किया। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जिला योजना, राज्य और केंद्र पोषित योजनाओं की वित्तीय व भौतिक प्रगति को रियल-टाइम ट्रैक किया जा सकेगा। प्रभारी मंत्री कौशिक ने आश्वस्त किया कि महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए भविष्य में भी आवश्यक धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

बैठक में डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों को रखा। साथ ही राजकीय जिला पुस्तकालय, धारी देवी मंदिर सुदृढ़ीकरण, विज्ञान संग्रहालय, ईको एडवेंचर पार्क, कंडोलिया इंडोर स्टेडियम और नयार घाटी फेस्टिवल जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी साझा की।

ad12

बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक राजकुमार पोरी, लैंसडाउन महंत दिलीप रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला, उपाध्यक्ष आरती नेगी, पालिकाध्यक्ष हिमानी नेगी, ब्लॉक प्रमुख अस्मिता नेगी, सीडीओ गिरीश गुणवन्त, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, डीडीओ मनविंदर कौर, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, जल निगम मो. मीशम, लोनिवि निर्भय सिंह, विवेक कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार, अपर मुख्य अधिकारी भावना रावत, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शैलेंद्र पाण्डे, मत्स्य अधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश चंद्र काला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *