4 March…एकClick में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍सिटी लाइव टुडे, प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई काम यथावत चलते रहेंगे।  नौकरी व्यापार के सिलसिले में आप भ्रमण पर  जा सकते हैं। घर से दूर जाने का भी योग बन रहा है। लेकिन आपके रुके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं।  करियर से जुड़े  यदि कुछ महत्ववपूर्ण व उपयोगी लोगों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं। यद्यपि भावनाओं पर आज आपको  नियंत्रण में रखना होगा।

   वृष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। रोज़गार परक योजनाओं में अपेक्षित प्रगति प्राप्त होगी। लेक़िन पैसों के लेनदेन में सावधानी की जरुरत है।  थोड़ी बहुत मन की अस्थिरता व वाणी में कठोरता भी रह सकती है। यद्यपि करियर  में प्रगति कारक मौके हासिल हो सकते हैं। 

   मिथुन राशि- आपके लिए आज का दिन  शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। जरूरी व प्रस्तावित कार्य हल होंगे। नौकरी में पदोन्नति व व्यापार में उन्नतिककारक अवसर हासिल होंगे। यदि आप रोजगार संबंधी  किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। प्रोपर्टी में निवेश संभव है।

      कर्क राशि- आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में प्रारम्भिक व्यवधान तो रह सकता है, लेक़िन कार्य रुकेंगे नही। नौकरी व्यवसाय के सिलसिले में घर से दूर जाने का योग भी बन सकता है। विदेश संबंधी कार्य प्रगति में रहेंगे।हालाँकि  धन प्रबंधन पर आज भी ध्यान देने की जरूरत है।

  सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में वृद्धि संभव है। रुके हुए पैसों की वापसी की भी अच्छी संभावना बन रही है। रुके हुए कार्य  परिजनों के सहयोग से हल हो सकते हैं।


    कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय में आपको अपेक्षित लाभ मिलेगा। यदि आप कामकाज संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें प्रगति होगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है।             

  तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालांकि कामकाज़ को लेकर भागदौड़ भी संभव है, लेक़िन लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। आपके रुके हुए कार्य हल होंगे। हालाँकि जिन कार्यों में आर्थिक जोखिम की संभावना दिखती हो उसमें भाग्य ना आजमाएं।   

   वृश्चिक राशि-आज का दिन भी आपके  लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य गत दिनों की भांति चलते रहेंगे। ज़रूरी कार्यों की सफलता हेतु भागदौड़ तो रह सकती है, लेक़िन कार्य सिद्धि अवश्य होगी। आज आपको जल्दबाजी में निर्णय लेने व जोखिम वाले कर्यों में हाथ डालने से यथासंभव परहेज़ करना चाहिए। यद्यपि रुके हुए पैसों की वापसी संभव  है। 

   धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज़ संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। करियर में उन्नति व प्रगतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। रोज़गार परक योजनायें हल होंगी। लेक़िन जीवन साथी से मतभेद हो सकते हैं। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।      

   मकर राशि-आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की अपेक्षाकृत अच्छा रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से व्यतीत होंगे। यदि आप रोज़गार परक अथवा अन्य किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। रुके हुए कार्य प्रगति में रहेंगे।


कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। स्थाई कामकाज यथावत  चलते रहेंगे। प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य सिद्ध होंगे। यदि आप रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धिकारक रह सकता है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।व्यापार में कुछ उन्नतिककारक अवसर आपको मिल सकते हैं। नवीन व्यवसाय की स्थापना के लिए  दिन उत्तम है। भूमि-वाहन संबंधी योजनायें हल होंगी।  हालाँकि आज आपको समय प्रबंधन ध्यान देना चाहिए।आलस्य की अधिकता भी रह सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *