आखिर क्यों बोले DUNK के लोग|भाजपा ही कांग्रेस व कांग्रेस ही भाजपा|पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, असवालस्यूं


इन दिनों नेताजी गांव-गांव का भ्रमण कर रहे हैं। वोट की खातिर वायदे भी हैं और कसमें भी। लेकिन देवभूमि व वेदभूमि के सपनों का कत्ल करने वाले इन नेताओं से जनता वाकिफ हो चुकी है। जनता हताश व निराश है। सिटी लाइव टुडे मीडिया हाउस ने जनता के मन की बात जानने की कोशिश की तो यह बात सामने आयी कि कि भाजपा ही कांग्रेस और कांग्रेस ही भाजपा। दोनों ही निकम्मी हैं।


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस की टीम ने जनपद पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक के असवालस्यंू पट्टी के ग्राम डुंक का भ्रमण किया। ग्रामीणों से बातचीत की तो पता चला कि विकास के जो सपने ग्रामीणों ने देखे थे वे पूरे नहीं हुये। 22 साल के कालखंड मंे सरकारों के कामकाज से ग्रामीण खासे नाराज हैं। जागरूक नागरिक व सामाजिक कार्यकर्ता संदीप रौथाण बताते हैं कि उत्तराखंड में कमजोर नेतृत्व क्षमता बनी रही है जिससे विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य राजनीतिक तौर अस्थिरता के दौर से गुजरा है। ज्यादा समय तो सरकार बचाने मंे लग गया, सरकार चलाने में कम और बचाने में ज्यादा वक्त गुजरा है।

ad12

पूर्व प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप सिंह रौथाण का भी ऐसा ही कहना है। उनका कहना है कि उत्तराखंड में भाजपा व कांग्रेस की सरकारें रही हैं। दोनों ने ही जनभावनाओं के साथ धोखा किया है। महेद्र सिंह रौथाण बताते हैं कि विकास की योजनायें तो बनती हैं लेकिन कमीशनखोरी की भेंट चढ़ जाती हैं। बृजेश बिष्ट व अंकित बिष्ट. आशुतोष बिष्ट बताते हैं कि गांवों में मूलभूूत सुविधाओं की कमी बनी हुयी है जिससे लोग लगातार पलायन कर रहे हैं। पलायन रोकने में सरकारें नाकाम ही साबित हुयी हैं। सुनील रौथाण, अमरदीप रौथाण, अनूप रौथाण. हुकम सिंह रौथाण, हरेंद्र सिंह रौथाण. नीलम देवी, सरिता देवी, आदि बताते हैं कि गांवों में रोजगार के अवसर सृजित नहीं हो पाये हैं। हर चुनाव में नेताजी आते हैं और वायदे करते हैं लेकिन चुनाव के बाद बाबाजी का ठुल्लू ही मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *