महाशिव रात्रि 2023…शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब| सुरक्षा के कड़े इंतजाम|अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


महाशिव रात्रि के पावन पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार और इसके आसपास के क्षेत्रों में शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। असीम आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु शिवालयों में जलाभिषेक कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक शिवालयों में भारी भीड़ लगी हुयी है। जलाभिषेक के लिये श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लालढांग स्थित प्रचाीन शिव मंदिर में भी ऐसी ही स्थिति बनी हुयी है। यहां सुबह से ही शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी उमड़ी हुयी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शिवालयों में जलाभिषेक का क्रम चल रहा है। यहां चैाकी इंचार्ज विनय द्विवेदी व कृष्ण भारद्वाज, आशीष आदि ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

महाशिव रात्रि पर हरिद्वार के तमाम शिवालयों में भारी भीड़ है। इसके अलावा लालढांग और अन्य जगहों पर भी ऐसा ही माहौल बना हुआ है। बम-बम भोले के जयकारों व जयघोषों के साथ जलाभिषेक किया जा रहा है। सिटी लाइव टुडे मीडिया हाउस के लालढांग प्रभारी अनिल शर्मा ने इस मंदिर के ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के बाबत रिपोर्ट पेश की है।

ad12

रिपोर्ट के अनुसार, लालढांग के प्रसिद्ध शिव मंदिर में शिव रात्रि पर्व पर मेला लगता है। यह बहुत पुराना शिवलिंग है। बताया जाता है कि यह मंदिर 100 साल से ज्यादा पुराना हैं। मान्यता है कि जो सच्चे मन से मंदिर में शिवलिंग के दर्शन करते हैं उनकी हर मनोकामना भोले बाबा करते हैं। यहां पर मेले में जो कहीं भी बाहर हो वह शिवरात्रि को अपने गांव में जलाभिषेक करने आते हैं। बहुत पुरानी परंपरा चली आ रही है। यहां पर बहुत दूर-दूर से लोग जल चढ़ाने आते हैं। इस बार भी यहां जलाभिषेक करने को भारी भीड़ उमड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *