अब जंगली जानवरों से ऐसे बचेगी खेती| कनर्ल साहब ने निकाला फार्मूला| जयमल चंद्रा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल

ग्राम विकास संगठन,ग्राम सभा सैंज के अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल(सेवानिवृत्त)द्वारा उत्तराखंड के किसानो की आय बढाने के लिए एक नयी मुहिम चलाई जा रही है।ग्रामीण किसान सुअरो के आतंक, बन्दरो, लंगूरो व आवारा पशुओ के कारण खेती नही कर पा रहे हैं। कर्नल साहब ने इसके लिए एक उपाय खोज लिया है।उपाय है कि हल्दी की खेती करो।जिसे कोई भी जानवर नुकसान नही पहुंचाता है।

किसानों को हल्दी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने कहा है कि हल्दी का बीज किसानो तक पहुंचाया जाऐगा।फसल तैयार होने पर पूरे हल्दी के उत्पादन को उनकी संस्था “सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट ” के द्वारा नगद पैसा देकर हल्दी व अन्य प्रोडक्ट खरीदे जाऐगे।इससे किसानो की आय बढने के साथ-साथ पलायन भी रोकने की भरसक कोशिश की जाऐगी।

ad12

साथ ही सरकार द्वारा किसानो को खेती करने के लिए क्या-क्या सुविधाऐ दी जा रही है,सेमिनार के माध्यम से जानकारी दी जाऐगी।साथ ही ” सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट” के द्वारा किसानो को मौसम के अनुसार होने वाले फलो का संरक्षण, अचार बनाने का प्रशिक्षण तथा रेशम उद्योग की जानकारी दी जाऐगी।सरस्वती चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा गांव की महिलाओ को मुफ्त कंप्यूटर, कुटीर उधोग का घर बैठे प्रशिक्षण देकर उनको आत्म निर्भर बनाने का प्रयास किया जाऐगा। उन्होंने कहा कि साथ ही किसानो को बंजर भूमि को आबाद करने के लिए फलदार पेड,फोडर प्लान्ट, व इमारती लकडी के पौधों को बरसात के समय मुफ्त बांटा जाऐगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *