Pauri @ यहां 25 जनवरी को आजाद हुये आजादी के महानायक| जगमोहन डांगी की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी, पौड़ी


आखिरकार गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले महानायक की बंधक प्रतिमा को मिली आजादी (वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की बंधक खंडित प्रतिमा आजाद हो गयी है। गढ़वाली जी की खंडित प्रतिमा को अनवारण कर दिया गया है। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी मुख्यातिथि एवं विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत सदस्य के कर कमलों से गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्ण क्षेत्रीय जनता के लिए दर्शन के लिए महानायक की प्रतिमा को खोल दिया गया है।


पौड़ी- सतपुली राज्य राजमार्ग पर कांसखेत स्थित धनपुर धार में संस्कृति विभाग की ओर से पेशावर कांड के महानायक वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की आदमडद प्रतिमा 2015-16 स्थापित की गई हैं। बताते हैं कि बीते वर्ष सितंबर में महानायक की प्रतिमा के हाथों शरारती तत्वों के खंडित किए जाने का मामला सामने आया था इससे नाराज क्षेत्रवासियों ने पुरातत्व विभाग पौड़ी को वास्तुस्थिति से अगवत कराते हुए प्रतिमा को दुरस्त करवाने और अनावरण की मांग संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से की थी।

विभाग ने प्रतिमा का दुरस्त तो कर दिया लेकिन महानायक की प्रतिमा को सफेद कपड़े में ढक दिया। हमारे संवाददाता द्वारा जगमोहन डांगी निरंतर प्रतिमा का सफेद कपड़े में ढकने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करते आए हैं। रहा साथ ही सोशल मीडिया पर भी महानायक की प्रतिमा सफेद कपड़े ढकी वीडियो लगातार वायरल होती रही है। यह मामला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं दिल्ली के भाजपा नेता विनोद बछेती ने भी देश की राजधानी दिल्ली में उनके जंयती पर कई मंचो पर उठाया था। उन्होंने भी महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण करवाने की मांग राज्य सरकार से की थी।

समय≤ पर जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल एवं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता जगमोहन डांगी संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण कराने की मांग करते रहे। आखिर 25 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी एवं जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल के कर कमलों से अनावरण कर दिया गया है।

विधायक राजकुमार पोरी ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा बनी पेशावर के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण कर का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए क्षेत्रीय जनता का भी विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपकी जागरूकता के कारण खंडित प्रतिमा का दुरस्त भी हुई और अनावरण भी हो गया। उन्होंने इस अवसर क्षेत्र की समस्याओं को सामने लाने पर जनप्रतिनिधि एवं जनता का आभार जताया। उनके सामने कांसखेत की जनता ने पेयजल आपूर्ति नियमित न होना और सड़कांे की वित्तीय स्वीकृति की मांग भी रखी।

ad12

उन्होंने मंच पर संबधित अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण के लिए आदेशित किया। साथ ही नजदीक आईटीआई संस्थान कांसखेत में अन्य ट्रेड संचालित न होने की जनता की मांग भी सुनी। इस अवसर पर भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुमनलता ध्यानी, पूर्व मंडल महामंत्री रविंद्र बिष्ट, पूर्व मंडल महामंत्री मनोज नैथानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा संतोष चंदोला, व्यापार संघ कांसखेत की ओर से श्री चित्र सिंह रावत, कल्जीखाल प्रधान संगठन के अध्यक्ष रमेश चंद्र शाह, समाजिक कार्यकर्ता विजय नैथानी, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती सपना रावत,पूर्व सैनिक संगठन की ओर से राकेश रावत,संजय रावत,संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग की ओर से सहायक अभियंता अनिल नेगी प्रेम चंद ध्यानी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *