BJP @स्वामी ने किया नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा


भाजपा ने प्रदेशभर मेें नये मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इस क्रम में हरिद्वार जिले में नये मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो गयी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनियुक्त मंडलों का स्वागत किया और भाजपा की रीति-नीति को आमजन तक पहुंचाने को कहा। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को सेवा भाव के साथ काम करने की नसीहत भी दी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते हुए कहा कि इनके नियुक्त होने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने सभी से उम्मीद जताई कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का आमजन को लाभ दिलाने का काम करेंगे।


बृहस्पतिवार को वेद मंदिर आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार ग्रामीण के तीनों मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, प्रणव यादव, सीमा चैहान का फूल मालाओं से स्वागत किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा में सभी जाति वर्गों को एक समान सम्मान मिलता है। आज केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से हर कोई खुश है। सभी को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

उत्तराखंड के गठन से लेकर समूचे विकास में भाजपा का ही योगदान है। आज चारधाम यात्रा मार्ग हों या पर्यटन के साथ मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, प्रणव यादव और सीमा चैहान ने कहा कि उन्हें जो पद मिले हैं वह उसके अनुरूप काम करते हुए भाजपा को मजबूत करने का काम करेंगे।

ad12


इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चैहान, सदस्य सोनहवीर पाल, जिला मंत्री अलोक द्विवेदी, संजय सरदार, ऋषिपाल कश्यप, ग्राम प्रधान राजेश वर्मा, सत्य कुमार, श्रवण चैहान, रेणु चैधरी, विवेक चैहन, उप प्रमुख धर्मेन्द्र प्रधान, अंकित चैहान, पंकज चैधरी, राहुल चैहान, प्रमोद कुमार, नितिन पाल, दीपक सैनी ग्राम प्रधान, चेतन यादव, अंकित शर्मा, सौरव शर्मा, चेतन कोचर आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *