गैंडीखाता फतह को स्वयं ” स्वामी ” ने संभाला मोर्चा| click कर पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
गैंडीखाता जिपं फतह करने को भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। यहां भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन पोखरियाल कुल्हाडी चुनाव निशान के साथ मैदान में हैं। उनके समर्थन में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी पूरा दमखम दिखा रहे हैं। इस सियासी पिच पर स्वामी लगातार सक्रिय भी हैं और जनसभायें भी कर रहे हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने क्षेत्र के सज्जनपुर, टांटवाला पीली पडाव, गैंडी खाता, लाहाडपुर, चिड़ियापुर आदि गांव में पहुंचकर जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि गैंडीखाता का समग्र विकास करने के लिये कुल्हाड़ी को विजयी बनायें।

उधर, भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन पोखरियाल का जनसंपर्क अभियान भी तेज हो रखा है। जनसंपर्क अभियान के तहत पोखरियाल ने भी घर-घर पहुंचकर वोट मांगे। इस अवसर पर के मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी महामंत्री सुरेंद्र रावत सरदार इकबाल सिंह बंटी सैनी संजय सैनी मुकेश डबराल श्रेष्ठ कुमार चौहान सुनील सैनी टेक चंद सैनी अशोक सैनी सुरेंद्र सैनी रूप चंद सैनी राजकुमार सैनी देवाशीष अग्रवाल टेक चंद सैनी सुभाष सैनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।