देबू दा… बस, बस…जोर लगाओ, थोड़ा और लगाओ| click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


बस, बस, बस, बस, बस, जोर लगाओ, थोड़ा और लगाओ। गाजीवाली ग्राम पंचायत की प्रधानी पद ताल ठोक देवेंद्र सिंह नेगी देबू मानो ऐसा ही कह रहे हों। प्रचंड प्रचार और सीधे जमीनी मुद्दों की बात कह रहे देवेंद्र सिंह नेगी ने प्रचार के आखिरी दिनों में पूरी ताकत झोंक दी है। जनता के नाम अपील में नेगी दा ने कहा कि विकास के नाम पर वोट दें। मेरा मकसद शोर मचाना नहीं है बल्कि सूरत-ए-हाल बदलने चाहिये।


टैंपू यूनियन के समर्थन व भरोसा देने के बाद देवेंद्र सिंह नेगी मजबूत होते दिख रहे हैं लेकिन पर्दे की पीछे की राजनीति का खेल भी बहुत कुछ कर सकता है। बुनियादी तौर पर इस ग्राम पंचायत में देवेंद्र सिंह नेगी सक्रिय भी हैं और लोकप्रिय भी। देखा जाये तो देवेंद्र सिंह नेगी सियासी पाखंडों से बहुत दूर हैं। वे सादगी भरा जीवन जीते हैं। हां, क्षेत्र के लिये मन में एक पीड़ा है कि कुछ हो जाये।

यह भी वजह है कि देवेंद्र सिंह नेगी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव से पहलेे के कालखंड पर नजर दौड़ायें तो नेगी दा ने कई बार यहां कैंप लगायें हैं। विधवा पंेशन के मामले हों या फिर ग्रामीणों से जुड़ी तमाम योजनायें, नेगी दा इनको लेकर सीधे जनता के बीच रहे हैं।

ad12


नेगी दा चाहते हैं कि सरकारी स्तर पर बहुत सारी योजनायें हैं जिनसे गांव व ग्रामीणों की बंद किस्मत के ताले खुल सकते हैं। लेकिन ग्रामीणों में जागरूकता का अभाव है। उन्होंने कहा कि आवश्यकता इस बात की है कि ग्रामीणों को तमाम योजनाओं की जानकारी मुहैया करायी जाये। नेगी बताते हैं कि जनता का आशीर्वाद मिला तो ग्राम पंचायत के लिये कुछ खास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *