BJP ” कुल्हाड़ी को पैनी कर गये ” स्वामी “| दमखम के साथ प्रचंड हुआ प्रचार| click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


गैंडीखाता जिला पंचायत की सीट फतह करने को भाजपा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन पोखरियाल पूरे दमखम के साथ प्रचार तंत्र को प्रचंड किये हुये हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फिर मोर्चा संभालते हुये प्रचार तंत्र की कमान अपने हाथों में ली। समर्थकों के साथ स्वामी ने पोखरियाल के लिये वोट मांगे। सीधेतौर पर स्वामी ने कुल्हाड़ी को पैना कर दिया है।


गैंडीखाता जिला पंचायत सीट पर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन पोखरियाल को कुल्हाड़ी चुनाव निशान मिला है। बृजमोहन पोखरियाल जनता के बीच हैं। जनसंपर्क अभियान तेज हो रखा है। भाजपा समर्थक व टीम मैदान में उतरी है। पिछले दिनों पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और फिर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी प्रचार तंत्र व चुनावी रथ को गति दी थी। इसके बाद फिर स्वामी यतीश्वरानंद ने पोखरियाल के समर्थन में रैली निकाली।

ad12

स्वामी के साथ बड़ी संख्या में भाजपा समर्थकों की भीड़ रही। विकास के लिये पोखरियाल को विजयी बनाने की अपील की गयी। स्वामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ पोखरियाल को विजयी बनाने के लिये कार्य करने का आह्वान किया। उधर, बृजमोहन पोखरियाल ने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुये घर-घर पहुंचकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *