राजेश्वरी ने भी झोंकी ताकत| घर-घर रहा ” ईंट ” | click कर पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
लालढांग क्षेत्र पंचायत की सीट पर भाग्य आजमाने को उतरी श्रीमती राजेश्वरी देवी ने भी अब पूरे दमखम के साथ मैदान मारने को पूरी ताकत झोंक दी है। ईंट चुनाव निशान के साथ राजेश्वरी ईंट से ईंट बजाने को तैयार है। उनके एजेंडे में विकास प्रमुख है।

क्षेत्र पंचायत की सीट पर भी सियास की धार पैनी हो रखी है। लालढांग क्षेत्र पंचायत की सीट पर भी प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। इस सीट पर से महिला प्रत्याशी श्रीमती राजेश्वरी देवी ने दमदार चुनावी ताल ठोकी है। महिला वोटरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जा रही है। ईंट चुनाव निशान मिलने के बाद राजेश्वरी व उनकी टीम पूरे दमखम के साथ प्रचार तंत्र को प्रचंड करने में लगी है।
श्रीमती राजेश्वरी ने भी प्रचार तंत्र को गति देेते हुये जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है। उनका कहना है कि क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया है। आज भी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का टोटा बना हुआ है। नेतानगरी ने केवल वोट के नाम पर जनता को ठगा है। श्रीमती राजेश्वरी देवी ने कहा कि निश्चित ही जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है। उनका दावा है कि क्षेत्र के विकास की नयी कहानी लिखी जायेगी। जनकल्याणकारी तमाम योजनाओं को ईमानदारी के साथ क्रियान्वित किया जायेगा।