उत्तराखंडसंपादकीय

Rishikesh News… श्रमिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा व पोषण किट वितरित|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश, अगस्त। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने 600 लाभार्थियों को स्वास्थ्य पोषक आहार, शिक्षा और महिला हेल्थ किट वितरित किए।

रविवार झंडा चौक स्थित भरत मंदिर पब्लिक स्कूल परिसर में पंजीकृत श्रमिकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि श्रमिक प्रदेश और देश के विकास की आधारशिला हैं। उनके परिश्रम से निर्माण कार्यों को गति मिलती है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, शिक्षा, पोषण और रोजगार से जुड़ी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सरकार का प्रयास है कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

ad12

कार्यक्रम में श्रम परिवर्तन अधिकारी आनंद कुमार, प्रोजेक्ट स्टेट हेड प्रमोद रावत, मनोज ध्यानी, रीना शर्मा, माधवी गुप्ता, अजय दास, मुकेश गुप्ता, किशन मंडल, शुभम तिवारी, कौशल बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *