” कांगड़ी ” फतह को निकला नीलम का ” चुनावी रथ “| राहुल सिंह की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, राहुल सिंह


गांव की सरकार यानि जिला पंचायत के चुनाव में सियासत की धार पैनी हो रखी है। जीत के दावों व बुलदं इरादों के साथ प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। सभी विकास की गंगा बहाने के वादे कर रहे हैं। कांगड़ी ग्राम पंचायत के प्रधानी पद पर नारी शक्ति श्रीमती नीलम सिंह की दमदार चुनावी ताल ने अन्य प्रत्याशियों को टेंशन दे दी है। शिक्षित होने के साथ ही नारी शक्ति होने के चलते श्रीमती नीलम सिंह सीेधे परिवर्तन का नारा दे रही है। यदि इस नारे को हवा व धार मिली तो फिर नीलम सिंह बड़ा उलटफेर कर सकती है। यह केवल कयास हैं फैसता तो जनता को ही करना है।

कांगड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान पद का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। चुनाव निशान मिलने के बाद नीलम सिंह ने पूरी ताकत झोंक दी है। नीलम को गेंहू की बाली चुनाव निशान मिला है। नीलम ने अपने चुनावी पोस्टर में परिवर्तन का नारा दे रखा है। उनके पोस्टर में लिखा है कि आप हमें समर्थन दो, हम आपको परिवर्तन देंगे।


ग्राम पंचायत के विकास का एजेंडा भी नीलम के वादों में है। नीलम का कहना है कि विकास के लिये सोच चाहिये। जज्बा चाहिये, सेवा भाव चाहिये, जिसकी ग्राम पंचायत में कमी खलती रही है। चुनाव निशान मिलने के बाद नीलम ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। नीलम घर-घर वोट मांग रही है। वोट मांगने के साथ ही नीलम साफतौर पर यह भी कह रही है कि परिवर्तन दें।

ad12


बहरहाल, कांगड़ी फतह को निकला नीलम का चुनावी रथ क्या गुल खिलाता है। आनेे वाले दिनों में सियासत की धार और भी पैनी होगी। अन्य प्रत्याशियों की रणनीति के आगे नीलम की क्या कारगर रणनीति होगी। यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा लेकिन इतना जरूर है कि नीलम मैदान मारने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रहना देना चाहती है। बाकी तो जनता को ही फैसला करना है। पिक्चर अभी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *