thursday| एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे। आय में वृद्धि संभव है। धन की  कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। सुख-सुविधा के साधनों में धन खर्च होगा। यदि आप सोना,हीरा, कपड़ा आदि कीमती धातुओं व वस्त्र आभूषणों के व्यापार तथा  संगीत आदि विधा से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रह सकता है।

     वृष राशि- आज का दिन आपके लिए पिछले दिनों की तुलना में काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों से सन्तुष्टि व अपेक्षित धन लाभ मिलेगा। सहकर्मियों व मित्र पक्ष से सहयोग मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सफलता से ख़ुशी मिलेगी। यदि आप किसी कार्य को लेकर संघर्षरत हैं, तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी रहने वाली है। यदि आप वस्त्र आभूषण,कॉस्मेटिक,होटेल उद्योग व सौन्दर्यप्रसाधन आदि कार्यों से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रहने वाला है।

     मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति  चलते रहेंगे। दूरस्थ क्षेत्रों से जुड़ी व्यवसायिक गतिविधियों से धन लाभ होगा। आज आप किसी पर्यटक स्थल में घूमने भी जा सकते हैं। धन निवेश करने का विचार हो तो सोच-समझकर निर्णय लें। 

    कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। आपको नौकरी में पदोन्नति व व्यवसाय में उन्नति के अवसर हासिल होंगे। आज आपका मन  सन्तुलित व बुद्धि तीव्र रहने वाली है। आय के साधनों में सुधार की संभावना बन रही है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है। आपके उद्देश्य पुरे होते हुए दिखाई देंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।  

   सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन रोजग़ार की दृष्टि से काफ़ी शुभ रहने वाला है। पदोन्नति व स्थानपरिवर्तन के मार्ग प्रशस्त होंगे। करियर से जुड़े विवाद व समस्याऐं हल होंगी।किसी लाभप्रद यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। लेकिन आपको ईगो  पर नियंत्रण रखना होगा। अति आत्म विश्वास व जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से भी बचना होगा। 


   कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे।पैसों के कारण रुके कार्य हल होंगे।आय के साधनों में वृद्धि होगी। शिक्षा संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी।पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। कुटुम्बीजनों से सहयोग मिलेगा। जरूरी कार्य हल होंगे। धन निवेश सोच-विचार के बाद करें।

   तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं भी आपको दिखेंगी।लेक़िन जोखिम वाले कार्यों से दूर रहना उचित रहेगा। फंसा हुआ पैसा निकल सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। यदि आप पेट विकार से पीड़ित हैं, तो आज खान-पान में सावधानी बरतें।

 वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन भी उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर में आज आपको उन्नति व प्रगति मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष शुभ रह सकता है। स्वर्ण-आभूषणों,वस्त्र विक्रेताओं, सौन्दर्य प्रसाधन व तरल पदार्थों से जुड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी रह सकता है।    

  

      धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए  पिछले दिनों की अपेक्षा बहुत अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी समस्याओं का निराकरण होगा। आपके महत्वपूर्ण कार्य उम्मीद के अनुसार सुधरने शुरू होंगे। रुके हुए धन  की वापसी संभव है। यदि आपकी पदोन्नति किसी कारणवश रुकी हुई है, तो आज कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। रोज़गार की दिशा में किये जाने प्रयास सफल होंगे।

                 

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे।आज आपका झुकाव मनोरंजन की तरफ रह सकता है। प्रेमी-प्रेमिका के साथ घूमने फ़िरने का मन भी बना सकते हैं। परिचित महिला के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है। यदि आप शासकीय व्यवस्था से जुड़े काम करने वाले व्यक्ति हैं, तो आज आप अपने महत्वपूर्ण काम निकालने में सफल हो सकते हैं।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। निजि परिजनों के सहयोग से आपके कार्य हल हो सकते हैं। भूमि-मकान संबंधी समस्याओं का समाधान संभव है। माता के स्वास्थ्य को चिन्ता कम होगी। मान प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। यदि आप राजनीति से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको जनता से संवाद स्थापित करना चाहिए। दूरगामी परिणाम बहुत अच्छे होंगे।

ad12


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नतिकरक रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य संतोषजनक ढ़ंग से व्यतीत होंगे व अपेक्षित धन लाभ होगा। आज आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा,यदि आप निर्णायक भूमिका में हैं,तो आज आप त्वरित व प्रभावी निर्णय लेने में सफल होंगे। आपकी कम्युनिकेशन स्किल बहुत अच्छी रहेगी। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। आप किसी बहुप्रतीक्षित अर्थपरक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *