wednesday| एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। कुछ उन्नति व प्रगतिकारक कारक अवसर मिलने की भी संभावना बन रही है। अच्छी बात यह है कि आज भी आप शारीरिक स्फूर्ति व सकारात्मक सोच-विचार के साथ दिन की शुरुवात करने वाले हैं। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य हल होंगे। लम्बित कार्यों निस्तारण हेतु आप सार्थक पहल  करेंगे। रूके हुए धन की वापसी की अच्छी संभावना बन रही है। जमीन, मकान,वाहन संबंधी योजनायें भी सफल होंगी। यदि आप एडवेंचर आदि साहसिक कार्यों से जुड़े हैं, तो आज आपको उप्लब्धिकारक मौके मिल सकते हैं।

                           

    वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते  रहेंगे। हालाँकि थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव की स्थिति भी रह सकती है। घर से दूर जाने का योग बन रहा है। अनावश्यक भ्रमण व व्यर्थ के कार्यों से जुड़ने की संभावना बन रही है। अतः आपको दिनचर्या सुनिश्चित करनी होगी। आपके प्रस्तावित कार्यों व रोज़गार संबंधी योजनाओं में प्रगति होगी। भूमि-वाहन की खरीदारी संभव है।

   मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में आज आपके लिए कुछ बेहतरीन संभावनाएं भी बन सकती हैं। यदि आप किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आज समाधान के लिए  पहल करना अच्छा रहेगा। बैंक लोन लेने आदि की प्रक्रिया में आने वाले व्यवधान दूर होंगे। शिक्षा संबंधी योजनाओं में सफलता मिलेगी। बीमा बचत धनराशि की प्राप्ति का भी योग बन रहा है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है।     

      कर्क राशि- आज का दिन भी आपके काफी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों से अपेक्षित संतोष व लाभ प्राप्त होगा। यदि आप करियर में किसी प्रकार का परिवर्तन,पदोन्नति अथवा विस्तार की चाहत रखते हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। रोजगार से जुड़ने,प्रतियोगिता परीक्षा, देने व साक्षात्कार आदि के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। आप किसी यात्रा भी जा सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों से जुड़ने का भी योग बन रहा है।  

                                                      

    सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। थोड़ी बहुत उतार-चढ़ाव भी संभव है। फिर भी कामकाज को लेकर आपको संतुष्टि ही मिलेगी। विदेश व अधूरी शिक्षा से जुड़ी योजनायें हल होंगी। भाग्य का साथ होने से आपके सोचे हुए व मनचाहे कार्य सिद्ध हो सकते हैं। घर परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। प्रोपर्टी में किये गये निवेश से अच्छा मुनाफ़ा मिल सकता है।


         कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन जोख़िम वाले कार्यों से आपको दूर रहना होगा। धन निवेश की योजनायें या तो टाल देनी उचित रहेंगी या फिर सोच-विचार के बाद ही निर्णय लेना होगा। जमीन आदि स्थाई संपत्ति की ख़रीददारी के आज योग तो बन रहे हैं, लेक़िन विश्वसनीय व्यक्ति के माध्यम से डील करना उचित होगा।   

       तुला राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज उन्नति कारक अवसर हासिल हो सकते हैं। पैसों की कमी व संसाधनों की कमी के कारण रुके कार्य हल होंगे। यदि आप प्रोपर्टी, कंसल्टेंसी,होटेल उद्योग,कृषि कार्य,पशुपालन आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपयोगी रहने वाला है।

 वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन उन्नतिकारक रहने वाला है।करियर से जुड़े कार्यों से आज आपको संतुष्टि व अपेक्षित धन लाभ होगा। धन की कमी के कारण रुके हुए कार्य हल होंगे। यदि आप किसी कार्य विशेष की सफलता को लेकर संघर्षरत हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं। समस्याओं व वाद-विवाद से मुक्ति मिलना भी संभव है। 

   धनु राशि-आज का दिन भी आपके लिए  सामान्य शुभ  रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। हालांकि आज थोड़ी बहुत भागदौड़ की संभावना भी बन सकती है। किसी लम्बी दूरी की यात्रा पर जाने का योग भी बन सकता है। विदेश गमन संबंधी योजनायें हल होंगी। सामाजिक अथवा जनसेवा से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन उप्लब्धिकारक रह सकता है।     

  मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। हालाँकि आज आपको दिनचर्या अवश्य सुनिश्चित कर लेनी होगी। अन्यथा व्यर्थ के कामों में समय ख़राब हो सकता है।भूमि-वाहन संबंधी योजनायें हल होंगी। परिजनों से मतभेद दूर होंगे। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।

कुम्भ राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपको नौकरी व्यवसाय में प्रगति व उन्नतिकारक अवसर हासिल होंगे। आज आपका आत्मविश्वास काफ़ी अच्छा रहेगा। आपके प्रस्तावित व जरूरी कार्य हल होंगे। यदि आप खेल,पत्रकारिता,लेखन आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा साबित हो सकता है।

ad12


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। हालाँकि मन की अस्थिरता व क्रोध की अधिकता भी रह सकती है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। धन निवेश की भी संभावना बन रही है।आपकी रुचि धर्म-कर्म में रह सकती है।भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य हल होने शुरू होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *