बोले..सुनील बिष्ट.. वादा निभायेंगे हम |विकास की नई कहानी लिखेंगे| click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, चुनावी डेस्क


लालढांग ग्राम पंचायत की प्रधानी की सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला होने के आसार बनते दिख रहे हैं। इन दिनों गांव के विकास की बातें खूब हो रही हैं। इस ग्राम पंचायत की प्रधानी पद पर सुनील बिष्ट की भी नजर लगी है। नामांकन करने के बाद सुनील ने पूरी ताकत झोंक रखी है। विकास के वादे के साथ सुनील भी जनता के दरबार में हैं। उनका का दावा है कि गांव के विकास की नई कहानी लिखेंगे। तमाम योजनाओं को पारदर्शिता के साथ लागू किया जायेगा।

लालढांग क्षेत्र में सुनील बिष्ट कोई नया चेहरा नहीं है। लालढांग ग्राम पंचायत के साथ ही पूरे क्षेत्र में सुनील बिष्ट की अपनी अलग ही पहचान है। बिष्ट सामाजिक कार्यों से लेकर जनसमस्याओं को लेकर हमेशा आगे आते रहे हैं।


यह भी कहा जाता है कि सुनील बिष्ट की गांव-गांव के हर व्यक्ति तक अच्छी पकड़ व पहुंच है। बिष्ट का मृदुभाषी होना व हर व्यक्ति के साथ जुड़ने का हुनर भी उनकी बड़ी ताकत है। सुनील बिष्ट सोशल इंजीनियरिंग के भी धनी हैं। समाज की नब्ज टटोलने व इसे कैश करने की बेेजोड़ कला ने इस बार सुनील का साथ दिया तो कुछ भी हो सकता है।

हालांकि इस सीट पर अन्य प्रत्याशी भी विकास के वादों के साथ चुनावी मैदान में है और जीत के दावे कर रहे हैं। सुनील बिष्ट के खाते में जुडे पॉजिटिव फेक्टरों ने काम किया और सुनील ने इनका सही तरीके से इस्तेमाल किया जो फिर,,,,,, बाकी फैसला गांव की जनता को करना है।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *