dwarikhal|अब्बल और राजीव को मिली बड़ी जिम्मेदारी| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट
सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा
राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखण्ड जनपद पौड़ी विकासखण्ड द्वारीखाल की नयी कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है।
इसमें अब्बल सिंह रावत को अध्यक्ष एवं राजीव थपलियाल को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। अन्य पदों की जिम्मेदारी भी सौंपी गयी है।
जनपद पौड़ी के द्वारीखाल विकासखंड के शहीद विपिन रावत सभागार मेें आयोजित शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी अधिवेशन में शैक्षणिक उन्नयन पर जोर दिया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख महेन्द्र राणा पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश रावत,संघ के पदाधिकारियों एवं गुरूजनों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। अधिवेशन में विकासखण्ड के हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। अधिवेशन में शिक्षकांे के द्वारा अपनी समस्याएं रखी गई। यह अधिवेशन 6 सालों में किया जा रहा है। महेन्द्र राणा ने कहा कि गुरू की महिमा अनन्त है। गुरूजनों के ज्ञान प्रेरणा और प्रयासांे से व्यक्ति अपने जीवन के संघर्षाे से लड़ने योग्य बनाता है। गुरू ही हमें ज्ञान देता है तभी तो कहा गया है कि बिना गुरू ज्ञान अधेरी रात, गुरू ही हमारा मार्ग दर्शन करता है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जयदीप रावत मंत्री मनमोहन सिंह चौहान एवं अन्य वक्ताओं ने भी विचार रखे। जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रमुख को शॉल ओढाकर सम्मानित किया। राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से निम्न प्रकार किया गया। निर्वाचन प्रकिया निर्वाचन अधिकारी पूर्व खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश रावत द्वारा सम्पन्न कराई गई। कार्यकरिणी का गठन र्निविरोध रूप से निम्न प्रकार हुआ।
अध्यक्ष अब्बल सिंह रावत, उपाध्यक्ष राजीव थपलियाल, उपाध्यक्ष महिला रेखा ध्यानी,मंत्री संजय सिंह रावत, संयुक्त मंत्री हरेन्द्र सिंह राणा, संयुक्त महिला मंत्री भावना नेगी, आय व्यय निरीक्षक इन्द्रमोहन डोभाल को सर्वसहमति से निर्विरोध घोषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व्लॉक मंत्री कुलदीप नेगी ने किया। इस अवसर पर अन्य विकास खण्डों के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे।