11 अप्रैल| एकClick में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप करियर में परिवर्तन या कुछ बदलाव करना चाहते हैं,तो परस्थिति आपके अनुकूल बन सकती है। हालाँकि कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ  तालमेल बनाकर रखना होगा। यदि आप भूमि-वाहन संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं,तो योजना सफल हो सकती है, लेक़िन निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।       

  वृष राशि- आपके लिए आज का दिन भी शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे। नौकरी/व्यवसाय में कुछ उन्नतिकारक अवसर हासिल हो सकते हैं। रुके हुए काम बनने शुरू होंगे। यदि आप स्थानपरिवर्तन या विदेश गमन के लिए प्रयासरत हैं, तो आज अच्छे संकेत मिल सकते हैं।हालाँकि आत्मविश्वास में थोड़ी कमी रह सकती है। यद्यपि आपके सोचे हुए काम बनने शुरू हो सकते हैं।


    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आपके कुछ ज़रूरी काम बन सकते हैं,प्रस्तावित कार्य भी प्रगति में रहेंगे,लेक़िन आज आपको धैर्य व संयम के साथ दिन व्यतीत करना चाहिए। जोखिम वाले कार्यों व पैसों के लेनदेन में भी सावधानी बरतनी होगी।  

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में आपके लिए कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती हैं। स्वरोज़गार की स्थापना की दिशा में किए जाने वाले प्रयास हल होंगे। लाभ के साधनों में सुधार होगा। लेकिन आलस्य की अधिकता व मानसिक अशांति रह सकती है। दिन की अनुकूलता के लिए चंद्रकवच का पाठ करें।    

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति   चलते रहेंगे। धन व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। जमीन-वाहन संबंधी योजनायें हल हो सकती है। लेक़िन अनावश्यक अपव्यय संभव है। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।


   कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। यदि आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं,तो उसमें सफलता के संकेत मिल सकते हैं। प्रस्तावित कार्यों में प्रगति मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन शुभ रह सकता है।             

    तुला राशि-आपके लिए आज का दिन  शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में सुधार संभव है। यदि आप जमीन ख़रीदने का विचार बना रहे हैं। तो आज आपको अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। हालाँकि समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा।         

   वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए  शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। आप किसी कार्य योजना पर काम कर रहे हैं, तो परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। कामकाज हेतु अर्थपरक यात्रा संभव है। अधीनस्थ कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि व लाभ के साधनों में सुधार होगा। 

  धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में कुछ सकारात्मक बदलाव संभव है। हालाँकि भागदौड़ अधिक रह सकती है। पैसों के लेनदेन व निवेश संबंधी मामलों में सावधनी की ज़रूरत है। यद्यपि जोखिम वाले कार्यों से दूर रहना चाहिए। नजदीकी लोगों से मतभेद उभर सकते हैं।


   मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर संबंधी योजनायें सफल होंगी।आपके सोचे हुए कार्य हल हो सकते है। बौद्धिक तौर पर आप सकारात्मक व सृजनात्मक रहने वाले हैं।  घर अथवा कार्य स्थल में खुशी का माहौल बना रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य  शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े आपके  कार्य यथावत चलते रहेंगे। पैसों संबंधी उलझे व रुके हुए मामलों में आज भी सुधार की संभावना है, लेकिन कहीं धन निवेश करना हो तो,बहुत सोच विचार के बाद करें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की ज़रूरत है। 

ad12


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए  शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। रुके हुए पैसों की वापसी संभव है। अधिकारी वर्ग व सहकर्मियों से  सहयोग मिलेगा। लाभ के साधनों में वृद्धि होगी। नये रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *