BJP ने जारी की सूची| स्वामी की कितनी दखल|विकास श्रीवास्तव की report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जिला पंचायत चुनाव


मंगलवार का दिन सियासी सरगर्मी से भरा रहा है। हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव को लेकर खासी सरगर्मी है। मंगलवार को पहले बसपा फिर कांग्रेस और इसके बाद रात्रि को भाजपा ने भी अपने पत्ते खोल दिये। भाजपा की ओर से भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है।

ad12

सियासी पंडितों के हिसाब से बीजेपी प्रत्याशियों की सूची पर गौर करें तो इसमें स्वामी यतीश्वरानंद की दखल दिखती है। बताया जा रहा है कि सूची में काफी हद तक स्वामी के करीबी हैं। स्वामी यतीश्वरानंद हरिद्वार की सियासत में अच्छा-खासा दखल व प्रभाव रखते हैं। स्वामी पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव-2022 में स्वामी को हार का सामना करना पड़ा था। लालढांग विधानसभा से स्वामी कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत से चुनाव हार गये थे। सियासी गलियारों में यह भी चर्चा है कि जिला पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष पद पर स्वामी दावेदारी करने की तैयारी में हैं। हालांकि, इस बाबत आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *