HAPPY TEACHERS DAY| एक click में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आज आपके सोचे हुए व प्राथमिकता वाले कार्य बन सकते हैं। आपकी रुचि धर्म,अध्यात्म,मेडिटेशन आदि में रह सकती है।आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। लेक़िनआज आपको पैसों के लेनदेन व विवाद होने की स्थिति में  विवाद  से बचने का भरसक प्रयास करना चाहिए।

      वृष राशि-आज का दिन भी आपके लिए अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। आज आप किसी सुनियोजित यात्रा पर जा सकते हैं। करियर से जुड़े लोगों से सहयोग मिलेगा। ख़ुद पर विश्वास क़ायम रखें। आर्थिक लाभ की आज भी अच्छी संभावना बन रही है। लेक़िन निवेश की दृष्टि से दिन बहुत अच्छा नही है। भूमि,वाहन संबंधी योजनायें आज भी सफल होंगी। यदि आप किसी संघर्ष से जूझ रहे हैं, तो आज आपको उस संघर्ष से काफी हद तक निज़ात मिल सकती है। 

                                                                    

मिथुन राशि– आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति की संभावना बन रही है। यदि आपको कामकाज हेतु पैसों की आवश्यकता है,तो आज आपकी पैसों संबंधी अप्रोच कामयाब होने वाली है। पारिवारिक मतभेदों में कमी आयेगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कीमती उपहार मिल सकते हैं। आपके प्रेम विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। यदि आप वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज आप अन्तिम निर्णय ले सकते हैं। 

   कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। पूर्व दिनों की अपेक्षा आज का दिन आपके लिए प्रगतिकारक रहने वाला है। खासकर यदि आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, तो आज आपको कुछ अच्छे संकेत मिल सकते हैं। यदि  धन संबंधी समस्या या अन्य किसी  विवाद से जूझ रहे हैं, तो उसमें भी आज आपको राहत मिल सकती है।        

                                                     

      सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य  यथावत चलते रहेंगे। यदि आप किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं,अथवा कामकाज को लेकर कोई रणनीति बनाना चाहते हैं या कुछ फेरबदल करना चाहते हैं,तो आज आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आज आपको सत्तासीन  व उच्चस्थ अधिकारियों का सहयोग भी मिल सकता है। यदि आप परामर्शक,व्याख्याता व किसी सृजनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आपके लिए आज का दिन उपलब्धि कारक रह सकता है। लेक़िन सन्तान से मतभेद व धन अपव्यय की संभावना भी बन सकती है।

     कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में पुर्व दिनों की भाँति निरन्तर  उन्नति व प्रगति होती रहेगी। वैचारिक तौर पर आप सकारात्मक बने रहेंगे। प्रस्तावित कार्यों में अपेक्षित प्रगति होगी। भूमि-वाहन संबंधी योजनायें सफल होंगी।आज आपको प्रतिष्ठा व सम्मान भी मिल सकता है। आर्थिक लाभ की  आज भी अच्छी संभावना बन रही है। यदि आप रोजगार परक किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको आशानुकल परिणाम मिल सकते हैं


      तुला राशि-आज का दिन आपके लिए  शुभ  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में गत दिनों की अपेक्षा सुधार की संभावना बन रही है। आज आपका आत्मविश्वास बहुत अच्छा रहेगा व मेहनत में भी कोई कमी नही रहेगी। कामकाज से जुड़े लम्बित  व अधूरे कार्यों का भी आप निस्तारण कर सकते हैं। करियर संबंधी या अन्य कार्यों में आशानुकल प्रगति होगी। 

     वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके  लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहे रहेंगे। आज आप स्वयं की प्रतिभा या अनुभवों के माध्यम से कोई विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आय के साधनों में अपेक्षित वृद्धि की संभावना बन रही है। यदि आप वाचन, गायन व मौखिक प्रस्तुतिकरण आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उयोगी रहने वाला है।    

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा  रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में  पूर्व दिनों की अपेक्षा सुधार की स्थिति बन रही है। यदि आप कोई कार्य रुका हुआ है, तो आज उस कार्य में प्रगति संभव है। आपको नौकरी में पदोन्नति व व्यवसाय में उन्नति कारक अवसर भी आज मिल सकते हैं। आप जिस किसी भी कार्ययोजना पर काम कर रहे हैं, उसमें आज सफलता मिल सकती है। प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से भी काम हल हो सकते हैं।कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।   

   मकर राशि-आज का दिन आपके लिए  सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कर्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। पिछले दिनों से चली आ रही कार्य योजनाओं में आज भी प्रगति की संभावना बरकार रहने वाली है। लाभ के साधन आज भी यथावत बने रहेंगे। लेक़िन आज धन अपव्यय की संभावना  बन रही है। अतः धन प्रबंधन पर ध्यान दें।

कुम्भ राशि– आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।कामकाज को लेकर अनावश्यक भागदौड़ में कमी आयेगी व धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। यदि आपका पैसा बहुत दिनों से कहीं रुका हुआ है, तो आज वापसी के प्रयास तेज करें। इसी प्रकार यदि आप करियर से लेकर अन्य किसी महत्त्वकाँक्षी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आज सफलता की काफ़ी अच्छी संभावना बन रही है।

ad12


मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में पूर्व दिनों की अपेक्षा सुधार व उन्नति की अच्छी संभावना बन रही है।आज आपको करियर से जुड़ी गतिविधियों को लेकर मान-प्रतिष्ठा भी मिल सकती है। कामकाज से जुड़ी अपेक्षाएं पूर्ण होंगी।  आज आपको रोज़गार से जुड़ने के भी अवसर हासिल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *