kaljikhal|” नैथाणा ” में बहुत याद आये ” नैथाणी जी “| गढ़वाल शिरोमणि को किया याद| जगमोहन डांगी की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जगमोहन डांगी, कल्जीखाल


गढ़वाल की शान गढ़वाल शिरोमणि वीर पुरिया नैथानी की महिमा व गरिमा का खूब बखान हुआ तो पूरा माहौल उनकी यादों में ही खो गया। उनके व्यक्तित्व व कृतत्व का भावपूर्ण स्मरण किया और उनके बताये गये आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।


मौका था गढ़वाल शिरोमणि वीर पुरिया नैथानी के 375 वें जन्म दिन का। वीर पुरिया के पैतृतक गांव नैथाणा में यह कार्यक्रम यादगार बनकर रह गया। दरअसल, जनपद पौड़ी के विकास खंड कल्जीखाल के अंतर्गत ग्राम नैथाना में गढ़वाल शिरोमणि वीर पुरिया नैथानी जी 375 वां जन्मदिन उनके गांव नैथाणा गांव में मनाया गया। वीर पुरिया नैथानी ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल नैथानी ने बताया कि नैथाना गांव में वीर पुरिया जी की निर्माणाधीन स्मारक में ही आज नैथाना गांव के बच्चो एवं महिला मंगल दल द्वारा आयोजित जन्म उत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गये। इस अवसर पर वीर पुरिया ट्रस्ट से जुड़े भारी संख्या में देहरादून,कोटद्वार,पौड़ी,आसपास के गांव से और सभी नैथानी वंधुओ ने भाग लिया

ad12

जिसमें डॉ पुस्कर मोहन नैथानी, बिरंदर नैथानी,शुशील नैथानी सोम नैथानी,मनोज नैथानी,सुदामा प्रसाद नैथानी,जयंती नैथानी सुनना नैथानी सुरेश नैथानी जसवीर रावत जगमोहन डांगी आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हेमंत मोहन नैथानी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *