” भारत माता की जय “| स्वाधीनता दिवस की शुभकामनायें| प्रस्तुत है राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज का दिन  आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबधी मामले आपके यथावत चलते रहेंगे। आज आप आज आप शारीरिक और मानसिक तौर पर काफ़ी सक्रिय और सकारात्मक बने रहेंगे। यदि आप किसी क्रिएटिव कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है। सामजिक क्षेत्र से जुड़े लोगो के लिए भी आज का दिन उपयोगी रह सकता है। आज आप परिवार के साथ किसी दूरस्थ पर्यटक स्थल पर जाने का मन बना सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है।

     वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफी  शुभ रहने वाला है।आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे।यदि प्रस्तावित कार्यों को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं, तो कार्य की प्रगति को लेकर अपेक्षित परिणाम मिलेंगे। धन संबंधी मामलों में सुधार की आज अच्छी संभावना दिख रही है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के श्रेष्ठ परिजनों के सहयोग से आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकते हैं।

    मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज आज भी यथावत चलते रहेंगे। करियर संबंधित उलझे हुए  व रूके हुए मामले सुधरते जाएंगे।ख़ासकर जो लोग नवीन व्यवसाय व नौकरी आदि पाने के लिए प्रयत्नशील हैं,उन्हें कुछ अच्छे सुझाव व अच्छे संकेत मिलने शुरू होंगे। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे। यदि आप अविवाहित हैं,तो आज आपके मनोनुकूल रिश्ता आ सकता। है। 

                                                                  

      कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। कामकाज को लेकर थोड़ा व्यस्तता बढ़ सकती है। भाग्य की अनुकूलता के कारण कामकाज व प्रस्तावित कार्यों से संबंधित सभी अपेक्षाएं  पूरी होंगी। शिक्षा व विदेश संबंधी कार्यों में भी प्रगति होगी। लेक़िन जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।अतः विवाद बढ़ने की स्थिति में संयम व शांति से काम लेना होगा।

  सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक व प्रस्तावित काम यथावत चलते रहेंगे। करियर में कुछ उन्नति और प्रगतिकारक अवसर आज भी आपको  हासिल होंगे। लेक़िन क्रोध की अधिकता,आकरात्मकता व फैसला लेने में जल्दबाजी रहने की संभावना भी बन रही है

       कन्या राशि- आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा  रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में सुधार व प्रगति निरंतर बनी रहेगी। यदि आप प्रोपर्टी संबंधी किसी समस्या में उलझे हुए हैं, तो आज समाधान की पहल करें, परिणाम आपके अनुकूल आ सकते हैं। विवाह में आने वाली रुकावटें भी दूर हो सकतीं हैं।     

    तुला राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी  शुभ रहने वाला है। करियर में अपेक्षित लाभ  होगा। यदि आप नौकरी व्यवसाय से संबंधित किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसमें स्थाई सुधार की संभावना बन रही है। पैसों की तंगी के कारण रुके हुए कार्य भी सुधरने शुरू हो सकते हैं। कुल मिलाकर आप जिस किसी भी संघर्ष से जूझ रहे हैं। उससे आपको काफ़ी हद तक राहत मिलती हुई दिखाई दे सकती है।


    वृश्चिक राशि-आपके  लिए आज का दिन भी सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे।  आज आपके मन मस्तिष्क में बहुत सारे विचार और कल्पनाएं उत्पन्न होंगी अतः सोच विचार को  कंस्ट्रक्टिव दिशा में ले जाने का प्रयास करें। बच्चों की उच्च शिक्षा व विवाह आदि के निमित्त, धन निवेश के बारे में भी आप विचार बना सकते हैं।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए  काफ़ी अच्छा  रहने वाला है। करियर संबंधी मामलों में आपको आशानुकूल परिणाम मिलेंगे। यदि आप रोज़गार पाने के लिए किसी योजना पर काम कर रहे हैं,तो उसमें आपको प्रगति दिखेगी। इसी प्रकार यदि आप  प्रोपर्टी में निवेश व वाहन ख़रीदने के बारे में विचाराधीन हैं,तो आज आप अपना निर्णय पक्का कर कर सकते हैं।         

                                                          

     मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। यदि आप रोज़गार संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज उसमें अच्छी प्रगति हो सकती है। विवाह में आने वाली बाधाऐं भी दूर होंगी। आज आपका आत्मविश्वास भी काफी अच्छा रहेगा।  करियर से जुड़े लोगों से आप अच्छे संबंध बनाने में कामयाब हो सकते हैं।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। पिछले दिनों की अपेक्षा कामकाज को लेकर आज  थोड़ा व्यस्तता तो बढ़ सकती है, लेक़िन कामकाज में आज भी प्रगति बनी रहेगी। धन लाभ में वृद्धि होगी। मित्र पक्ष के सहयोग से कार्य हल होंगे। बड़े भाई की ओर से ख़ुशी मिलेगी।

ad12


मीन राशि- आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर में उन्नती और प्रगति के अवसर हासिल होंगे। आज आपके मस्तिष्क में सर्जनात्मक विचारों की प्रधानता रहेगी फलस्वरूप आप कामकाज से लेकर अन्य गतिविधियों से संबंधित कुछ अच्छे निर्णय ले सकते हैं अथवा प्रभावी रणनीति बनाने में कामयाब रहा सकते हैं। आपको कोई अच्छी सूचना व किसी कीमिती वस्तु की प्राप्ति भी हो सकती है।कुल मिलाकर आज का दिन सभी मामलों में आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *