road accident|सेब से भरा वाहन खायी में गिरा| दो की मौत| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


उत्तराखंड के त्यूणी से बुरी खबर आ रही है। यहां रविवार की सुबह सड़क हादसे की सूचना है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत होने की खबर है। पुलिस ने रस्सियों के सहारे खाई से दोनों शवों को निकाला।

ad12

जानकारी के अनुसार, सुबह थाना त्यूनी को सूचना मिली कि दो लोगों के शव खाई में पड़े दिखे हैं। घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता लगा कि पिकअप वाहन खाई में गिरा हुआ है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा था। लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *