मौसम मेहरबान| किसान बहा रहे हैं पसीना| अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


मौसम के मेहरबान होने से किसान पसीना बहा रहे हैं। इन दिनों लालढांग क्षेत्र में किसान धान की रोपाई करने में पसीना बहा रहे हैं। यह मानसूनी बारिश धान के साथ ही गन्ने की फसल के लिये मुफीद है।

मानसूनी सीज में बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी के कई भाव एक साथ तैर रहे हैं। किसान धान की रोपाई करने में लगे हुये हैं। गन्ने की पफसल सूख रही थी लेकिन बारिश ने गन्ने की फसल में भी हरियाली लौटा दी है। किसान बिजेंदर गोयल वसीम अहमद धर्मेंद्र उपाध्याय जितेंद्र उपाध्याय रघुवीर नेगी नवीन चमोली पंकज चमोली विनीत शर्मा विकास शर्मा शिवम उपाध्याय हिमांशु उपाध्याय आदि बताते हैं कि बारिश ठीक-ठाक हुयी हैं और हो भी रही है इससे धान की खेती के लिये पर्याप्त पानी उपलब्ध है। रवासन नदी में जल स्तर पर्याप्त है सो किसान धान की खेती की रोपाई कर रहे हैं।

ad12

खास बात यह है कि इस क्षेत्र में धान की खेती के लिये रवासन नदी पर निर्भर रहना पड़ता है। बारिश होने से रवासन का जल स्तर बढ़ा हुआ है। सो, किसानों को धान की खेती की रोपाई करने में सलूलियत हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *