तीज महोत्सव| मन भावन हुआ सावन| दिल हुआ बाग-बाग| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


तीज का रंग ऐसा बिखरा कि तन व मन हरियाली से लबरेज हो गया। नजारा ऐसा कि मन बाग-बाग हो गया। नारी सशक्तिकरण साकार हुयी तो नारी के हुनर के भी दीदार हुये। तीज के रंग में रंगे इस कार्यक्रम में कई प्रकार की प्रतियोगितायें भी हुयीं जिनके नारियों ने अपने बेजोड़ हुनर को लौहा मनवाया। सोलह श्रृंगार से सजी नारियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों देकर खूब वाह-वाह बटोरी। मौका था सामाजिक सरोकारों को समर्पित गीता फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीज महोत्सव का।

हरिद्वार में गीता फाउंडेशन द्वारा तीज महोत्सव विनायक होटल में मनाया गया झांसी महिलाओं ने सच धज के भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कविता मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताएं रखी गई एवं गेम खिलाये गए। सास बहू ननंद भाभी बहने दोस्त मां बेटी सभी ने मिलकर तीज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ननद भाभी मैं सोनिया राधा ,सास बहू मैं डॉ सुषमा पूजा की जोड़ी बहनों की जोड़ी में अंशिका और ज्योति,दोस्त की जोड़ी में शशि झा वा कविता मेहता विनर रही। मां बेटी मैं निशा कश्यप आरवी कश्यप वा गीता पटवाल वा गौरी पटवाल जीते।वही बेस्ट चूड़ियां विनर जिनेश रुहिला रही।

गीता फाउंडेशन की डायरेक्टर गीता नेगी ने बताया कि वह ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से नारी सशक्तिकरण एवं नारियों के सम्मान के लिए कार्य करती रहती हैं। कहा कि उनका उद्देश्य घर परिवार की नारियों को एक नई दिशा और अपने अंदर की प्रतिभा को उजागर कर मजबूत बनाना है। नारी इस समाज की आधार है। इस कार्यक्रम के माध्यम से वह अपनी प्रतिभाओं को बाहर ला सकती हैं साथ ही सभी ने बहुत उत्साह के साथ कार्यक्रम में नृत्य कर एवं झूला झूल कर खुश हुए।

ad12

तीज का कार्यक्रम नारियों मैं महेंदी चूड़ियां साजधज के एक दूसरे से प्रेम एवम सहयोग का कार्यक्रम है।कार्यक्रम में अंशिका तीज क्वीन प्रथम , अलका शर्मा द्वितीय एवं पूजा अग्रवाल तृतीय एवम सांत्वना पुरस्कार मैं श्रीमती रंगोली गोयल आई सीनियर मैं श्रीमती सरिता अग्रवाल जी फर्स्ट रही, साथ ही विभिन्न प्रतियोगियों मैं आए विजेताओं को भी गिफ्ट दिए गए।बच्चो ने भी डांस एवं झूला झूलकर मन बहलाया बच्चों मैं सोनाक्षी पटवाल फर्स्ट ईशी एवम कशिश सेकंड खुशी गोयल एवम शानवी शर्मा थर्ड प्राइज जीते। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती डॉक्टर शुस्मा जी पूर्व सीएमओ को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के अंत में लजीज भोजन का आयोजन कराया गया सभी हर्षाेल्लास का यह पर्व झूला झूल सभी बहनों के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *