दुगड्डा| पिंजरे में कैद हुआ गुलदार| ग्रामीणों ने ली राहत की सांस| कमल बिष्ट की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, कमल बिष्ट, कोटद्वार
उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के दुगड्डा क्षेत्र में गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। इससे डरे-सहमे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। यहां हाल में ही गुलदार ने एक महिला को निवाला बना दिया था।

दुगड्डा में गुलदार के महिला को निवाला बनाने के बाद से पिंजरा लगा दिया गया था। लेकिन गुलदार पिंजरे में कैद नहीं हो पा रहा था। जिससे ग्रामीण जनता का आवागमन रुक सा गया और स्कूली बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावक कतरा रहे थे। गुलदार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिसे पिंजरे में कैद करना भी आसान न था।

ad12

लेकिन आखिरकार गुलदार पिंजरे में कैद हो ही गया। रेंज अधिकारी दुगड्डा धर्मानन्द ध्यानी ने जानकारी देते हुए बताया कि देर रात्री मानव भक्षी गुलदार पिंजरे में कैद हुआ जिसे सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पिंजरे में कैद मादा गुलदार की उम्र 12 से 15 साल के लगभग है, जिसके निचले दांत टूटे हुए और ऊपर के दांत गायब हैं तथा बायीं आंख मोतियाबिंद से रेटिना बिल्कुल सफेद हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *