” मानवी सेवा ट्रस्ट ” ने की कांवड़ियों की सेवा| पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
उत्तर भारत की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा कांवड़ में गंगा की गोद हरिद्वार में पहुंचे कांवड़ियों की सेवा को हर तरफ से हाथ उठ रहे हैं। देखा जाये यहां गंगा-जमुनी संस्कृति साकार हो रही है। समाज सेवा को समर्पित मानवी सेवा ट्रस्ट ने भी कांवड़ियों की दिल खोलकर सेवा की है।
पिछले दिनों मानवी सेवा ट्रस्ट द्वारा अवधूत मण्डल शिवमूर्ति चौक पर एक सेवा कैम्प लगाया गया। इसमें कांवड़ियों पर पुष्प् वर्षा की गयी। साथ ही फल, बिस्किट व पानी की व्यवस्था की गयी।
मानवी सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश शर्मा व कोषाध्यक्ष अजय पोखरियाल ने हरिद्वार आये कावंड़ यात्रियों का आर्शीवाद लिया व सभी को अपनी और से कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दी। मानवी सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी उपाध्यक्ष राजेन्द्र रावत , कोषाध्यक्ष अजय पोखरियाल, सचिव सुरेंद्र , सह सचिव डॉक्टर अशोक नोडियाल , व्यवस्था प्रमुख सुनील सैनी सभी ने हरिद्वार आये कांवड़ यात्रियों की सेवा में अपना योगदान दिया।