जानियेगा | यहां भगवा की क्या है आगे की तैयारी| जयमल चंद्रा की रिपोर्ट

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस- जयमल चंद्रा


भगवा की आगे की क्या तैयारी है |आगे की क्या कायोजना है ? इसी को लेकर यहां भाजपा द्वारीखाल मण्डल की कार्यसमिति का आयोजन संपन्न हो गया। इसमें पार्टी की आगे की कार्यक्रमों व कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गयी।


चैलूसैंण में आयोजित बैठक का शुभारंभ मण्डल अध्यक्ष अर्जुन कण्डारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।ं तत्पश्चात अर्जुन कण्डारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।मुख्य वक्ता के रूप में रविन्द्र सिंह रावत ने पार्टी के इतिहास और पार्टी की कार्ययोजना की जानकारी देते हुए जिला से मिले आगामी कार्यक्रमों की सूचना दी। और पार्टी में कार्यकर्ताओं को रीढ़ की हड्डी बताते हुये कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका से अवगत कराया।

ad12

मीडिया प्रभारी गौरव सुयाल ने राजनीतिक प्रस्ताव पढ़कर समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याण कारी योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नरेश नैथानी ने किया। कार्यक्रम में समस्त मण्डल कार्यकारिणी ,जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारी व शक्ति केंद्रों के संयोजक व प्रभारियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *