जय श्रीकृष्णा| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशी लेकर आने वाला है।आपका कोई पसंदीदा कार्य आज हल हो सकता है। आर्थिक लाभ होने की संभावना भी बन रही है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नति और प्रगति के अवसर प्राप्त होंगें। बड़े भाई बहिन की ओर से सहयोग या प्रसन्नता प्राप्त होगी।                                    

     वृष राशि- आज का दिन आपको ख़ुसी देकर जाने वाला है।यदि आप किसी कार्य की सफलता की प्रतीक्षा में हैं, तो आज आपकी प्रतीक्षा पूरी हो रही है। आज वेरोजगार लोगों को रोज़गार से जुड़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं।      

     मिथुन राशि-आज आपके प्रास्तावित कार्यों में रुकावटें आ सकती है। धन संबंधी समस्याओं से भी आप जूझ सकते हैं। इसके अतिरिक्त आज आपको वाणी पे भी खास नियंत्रण रखना होगा।


       कर्क राशि-आज आपका मन काफी गतिशील रह सकता है।जिस कारण मानसिक तनाव और रक्तचाप की अधिकता रह सकती है। किसी व्यक्ति अथवा महिला  विशेष से आपका भावनात्मक जुड़ाव भी हो सकता है। आज आपको निवेश या पैसों के  लेनदेन से भी बचना होगा।                                                                     

   सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आज आप सुख के साधनों से जुड़ी हुई किसी वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। आप प्रेम-प्रसंग से भी जुड़ सकते हैं। यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़ी किसी समस्या से परेशान हैं,तो आज सामाधान हेतु प्रयास करें, परिणाम आपके अनुकूल होंगे।


कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य तेजी से सुधरने शुरू होंगे। आज आपको मित्रों और परिजनों का सहयोग मिलेगा। आप आर्थिक साधनों से भी जुड़ने में सफल होंगे।                 

     तुला राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। लेकिन यदि आप सोचविचार के साथ योजनाबद्ध तरीके से चलते हैं, तो आप सारी विपरीत परिस्थितियों को अपने अनुकूल बनाने में सफल होंगे। 

वृश्चिक राशि-आज आपको अनुशाशन में रहने की खास जरूरत रह सकती है। थोड़ी सी लापरवाही या असावधनी के कारण आपको कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी निजि परिजन से भी मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। 

   धनु राशि-आज का दिन आपके लिए इस लिए खास है, कि आज आपको उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। इसके अतिरिक्त यदि आप व्यवसाय संबंधी कोई योजना बनाना चाहते हैं तो, आज आप अच्छी योजना में कामयाब हो सकते हैं।


मकर राशि-आज का दिन आपके लिए अधिकतर मामलों में अच्छा रहने है। आपको व्यवसाय में अपेक्षित लाभ और नौकरी में उन्नति कारक अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से ख़ुसी प्राप्त होगी। आज आपको मनपसन्द रिश्ता भी मिल सकता है। प्रास्तावित कार्यों में सफलता मिलेगी।


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आने वाला है। आपके प्रास्तावित कार्य सरलतापूर्वक सफलता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को पदोन्नति और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं रोज़गार के लिए संघर्षरत लोगों को रोजगारपरक मौके मिलेंगे।

ad12


मीन राशि-आज आपको बौद्धिक रूप से काफी सजग रहना होगा। अन्यथा आप भावनाओं में आकर कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। मुख्यतःआज आपको दैनिक कार्यों में ही केन्द्रित रहना होगा। स्वास्थय और धन संबंधी समस्या से भी आप जूझ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *