” नारी शक्ति ” सबसे बड़ी ताकत| योगाचार्य डॉ अनुपम| पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अपने उत्तराखंड में भी विभिन्न संस्थाओं व संगठनों की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में नारी सशक्तिकरण पर जोर दिया गया। सभी ने माना कि वर्तमान में नारी खेल से लेेकर रेल तक हर जगह अव्वल है।


इसी क्रम में त्रि यूनिट ओफ ब्रिज फाउंडेशन की ओर से राजकीय इन्टरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मण झूला में महिला दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष क्षेत्रों में कार्य कर रहीं महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया ।


इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ अनुपम कोठारी ने कहा कि आज महिलाएं सम्मान के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही और देश का मान बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि नारी के बिना समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। जब तक नारी शक्ति सशक्त व आत्मनिर्भर नहीं होगी तब तक किसी भी देश, प्रदेश व समाज का संपूर्ण विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि सुखद बात यह है कि आज नारी हर क्षेत्र मेंआगे बढ़ रही है।

ad12

योगाचार्य कोठारी ने कहा कि नारियों के विकास के लिये सरकारी स्तर पर भी विभिन्न योजनायें संचालित की जा रही है। आवश्यकता इस बात की है कि नारी इसका लाभ उठायें। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति ही सबसे बड़ी ताकत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *