जय भोलेनाथ| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके घर में किसी मांगलिक कार्य का उत्सव शुरू हो सकता है। यदि आप अविवाहित हैं, तो आपके लिए आपकी नजदीकी रिश्तेदारी से रिश्ता आ सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।                                                                      

    वृष राशि- आज आप किसी कार्य की शुरुवात कर सकते हैं। यदि आप पहले से किसी कार्य को करते हुए चले आ रहे हैं, तो आज आपको उसमें और अच्छे अवसर मिल सकते है। आज आप  काम संबंधी छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। अनुज भाई-बहिन और मित्रों से आपको आज प्रसन्नता और सहयोग मिलेगा।।                           

      मिथुन राशि-आज आपको काम के प्रति सावधान रहना होगा। जल्दबाजी की प्रवृत्ति आपको किसी समस्या में उलझा सकती है। धन का निवेश भी सोच समझकर ही करें,क्योँकी निवेश का योग तो बन रहा है,लेकिन निवेश कहाँ और कैसे करना है,इसके लिए आपको गहन चिंतन करने की आवश्यकता होगी।   

कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।आपके घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। और कार्य क्षेत्र में भी आपको उन्नति और प्रगति का अवसर मिलेगा। पुराने मित्रों या प्रेमी-प्रेमिका से मिलने का भी आज योग बन रहा है। आज आप यथा संभव जोखिम वाले काम भी हाथ में ले सकते हैं।।  

  सिंह राशि-आज आपका व्यर्थ का भ्रमण और अनावश्यक अपव्यय हो सकता है। प्रस्तावित कार्यो में कुछ रुकावट तो आ सकती है, लेकिन अंततः सफलता मिलने के भी योग हैं। आज आप स्थानपरिवर्तन के बारे में विचार बना सकते हैं,लेकिन ये विचार क्षणिक ही होंगे।

कन्या राशि-आज आप नौकरी व्यवसाय में अच्छा कर सकते हैं। आपको धन लाभ भी हो सकता है, यदि आपका पैसा कहीं  रुका हुआ  है, तो आज वापस मिलने की अच्छी संभावना बन रही है। मित्रों के सहयोग से आपके कुछ कार्य बन सकते हैं। स्वस्थ संबंधी कारणों से आप आंशिक परेशान रह सकते हैं।                                                                      

    तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके सोचे हुए कार्य बनने शुरू होंगे। आप किसी अर्थपरक लम्बी यात्रा पर भी जा सकते हैं। यदि आज आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या साक्षात्कार आदि में भाग लेते हैं,तो निश्चय ही परिणाम आपके अनुकूल होंगे। आज आपकी रुचि धर्म-कर्म में रहेगी।और वैचारिक रूप से आप बहुत ही सकारात्मक रहेंगे।

    वृश्चिक राशि-आज आपका मन काफी गतिशील रह सकता है। जिस कारण मन में काफी उलझन रहेगी और आप आवेश में आकर कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अतः आज आपको काफी सावधान रहना होगा। बाकी दैनिक कार्य आपके यथावत चलते रहेंगे।

   धनु राशि-आज आपके नियमित कार्य तो यथावत चलते रहेंगे,लेकिन नये कार्यों को शुरू करने में अड़चनें आ सकती है। आप जल्दबाज़ी में कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। ख़ासकर धन संबंधी निर्णय आपको आज टाल ही देने चाहिए।


मकर राशि-आज आपको नौकरी या किसी अन्य प्रकार का  रोजगार मिल सकता है,आपके जीवन साथी को भी नौकरी में तरक्की मिल सकती है।और यदि आप पहिले से ही नौकरी व्यवसाय से जुड़े हुए  हैं,तो आपको भी आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है।..


 कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य हल हो सकता है। यदि आप किसी कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज ही शुरू कीजिये। आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको सुनहरा मौका मिल सकता है।

ad12


मीन राशि-आज आपको परिश्रम के अनुरूप लाभ कम होने की संभावना है। यह भी संभव है, कि आपका पूरा परिश्रम ही व्यर्थ चला जाय। विद्यार्थी लोगों को भी आज काफी सावधान रहने की जरूरत है,संस्थागत किसी विवाद में उलझने के योग बन रहे हैं। आप संतान को लेकर भी चिंतित हो सकते । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *