astrology| जय श्रीकृष्णा| जानियेगा आज कैसे रहेगा आपका दिन| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आज आप किसी प्रियजन या प्रिय वस्तु के कारण चिन्तित रह सकते हैं। संसाधनों की कमी के कारण आपको कार्य साधने में दिक्कत तो आ सकती है, लेकिन अन्ततः आपका प्रस्तावित कार्य अवश्य पूर्ण होगा। विशेषतः यदि आप नौकरी/व्यवसाय हेतु प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है।

वृष राशि-आज आपका उद्यम सफल होगा।आज आप  किसी निजि छोटी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आप मित्रों व सहकर्मियों के साथ समय व्यतीत कर अच्छा महसूस करेंगे। यदि आप  प्रशिक्षण व सॉफ्टवेयर डेवलपमेन्ट आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको उन्नितकरक अवसर मिल सकते हैं।                                               

      मिथुन राशि-आज आपको किसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर निर्णय लेने से बचना होगा। धन का अपव्यय होने की भी संभावना बन रही है। तथा  किसी विषय को लेकर आप तनाव में भी रह सकते हैं।    

       कर्क राशि-आज आपका  छोटे भाई-बहिनों के साथ किसी विषय को लेकर विवाद हो सकता है। लेकिन यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आपको व्यवसाय बढ़ाने के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।                                                                      

     सिंह राशि-आज आप आय और व्यय संबंधी प्रबंधन को अमल में ला सकते हैं। बच्चों की शिक्षा-दीक्षा हेतु कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। पैतृक आवास  में पुनर्निर्माण शुरू कर सकते हैं अथवा पुनर्निर्माण  करने   विचार बना सकते हैं।

कन्या राशि-आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है।आप अधुरी शिक्षा को पूर्ण करने के बारे में विचार बना सकते हैं।।

   तुला राशि-यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको अपनी उन्नति के रास्ते ढूंढने अथवा बनाने होंगे। अपेक्षित लाभ होगा।


वृश्चिक राशि-यदि आप नौकरी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपकी आय में स्थाई बढ़ोतरी की संभावना है। 

   धनु राशि-यदि आप वेरोजगार हैं, तो आज आप स्थाई रोजगार से जुड़ सकते हैं। तथा यदि बआप किसी व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको धनलाभ हो सकता है।


  मकर राशि-व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। जो लोग नया काम करना चाहते हैं,उन्हें भी आज मदद मिलेगी।


 कुम्भ राशि-आज आप को  निवेश करने से बचना चाहिए। इसके अतिरिक्त धन को साथ लेकर कहीं भी  आवागमन न करें।तथा वाद-विवाद से बचने का भी पूरा प्रयास करें।                                                                    

ad12

  मीन राशि-आज आपका प्रेमप्रसंग विवाह वन्धन में तब्दील हो सकता है। यदि आप अविवाहित हैं और आप लड़के या लड़की की तलाश में हैं, तो आज आपको अच्छा रिश्ता मिल सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *