दिल बाग-बाग कर जाये ‘ शब्दों का गीत ‘| काव्य संग्रह का विमोचन | दिल्ली से आशीष की रिपोर्ट
सिटी लाइव टुडे, दिल्ली आशीष
लेखक व कवि चंदन प्रताप सिंह के काव्य संग्रह शब्दों का गीत का विमोचन हो गया है। दिल्ली स्थित सम्राट भक्ति स्टूडियो में काव्य संग्रह का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में कोविड गाइड लाइन का पालन किया गया।

यूपी के रेनूकोट सोनभद्र, कंजा सराय गुलामी निवासी चंदन प्रताप सिंह काफी लंबे समय से लेखन विधा से जुड़े हुये हैं। वे आकाशवाणी के विभिन्न स्टेशनों व मंचों पर अपने लेखन का लौहा भी मनवा चुके हैं। उनके काव्य संग्रह शब्दों का गीत बेहद आकर्षक व उम्दा श्रेणी का है। – सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गुप्ता ने शब्दों का गीत का विमोचन किया। इस काव्य संग्रह में करीब 31 कवितायें हैं। हिंदी भाषा की ये कवितायें कई रंगों व रसों का संगम कराती हैं। इस काव्य संग्रह में करीब-करीब सारे रसों को शामिल करने का भरसक प्रयास किया गया है।

चंदन प्रताप सिंह बताते हैं कि साहित्य समाज का दर्पण होता है। रचनात्मक सोच के लिये रचनात्मक लेखन व कार्य भी जरूरी है। इस मौके पर गढ़वाल के चर्चित लोकगायक राकेश टम्टा. -नूर आलम , सहनवाज अंसारी, लक्ष्मी सती, सुशील यादव, हेमलता पंत, आदि मौजूद रहे।

I like to thanks citylivetoday who cover my inauguration. I specially thank Mr. Malkhit rauthan from bottom of my heart.