बाहर पीली गांव से बाइक चोरी | मुकदमा | अनिल शर्मा की रिपोर्ट

सिटी लाइव टुडे, लालढांग अनिल शर्मा
अज्ञात बदमाशों ने पीली गांव के पास एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।


श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चैाहान ने बताया कि यूपी के बिजनौर के चांदपुर निवासी संजीव कुमार ने तहरीर देकर बताया कि बाहर पीली गांव के पास से उनकी बाइक चोरी हो गयी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है।
