लालढांग क्षेत्र के बोक्सा जनजाति की समस्यायें होंगी दूर | मिला भरोसा | मुकेश कुमार सूर्या की रिपोर्ट
सिटी लाइव टुडे, श्यामपुर | लालढांग -मुकेश कुमार सूर्या
लालढांग क्षेत्र में बोक्सा जनजाति के लोग मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहे हैं। इनकी समस्यायें कई सुनीं गयी और भरोसा भी मिला, लेकिन हाल जस के तस हैं। अब एक बार फिर बोक्सा जनजाति के लोगोें को विश्वास दिलाया गया है कि उनकी समस्यायें जल्द दूर होंगी। ये भरोसा दिलाया है उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष मूर्ति राम शर्मा ने।
बृहस्पतिवार को उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष मूर्ति राम शर्मा लालढांग पहुंचे, जहां पर राजकीय बालिका पद्धति आश्रम विद्यालय कटेबढ़ में मूर्ति राम शर्मा का बोक्सा जनजाति लालढांग के प्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया तथा क्षेत्र में बोक्सा जनजाति की मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष मूर्ति राम शर्मा ने शीघ्र ही सभी समस्याओं के निस्तारण करने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर न्याय पंचायत लालढांग से राजवीर सिंह चैाहान जिला अध्यक्ष भारतीय बोक्सा जनजाति विकास समिति हरिद्वार, महानंद सिंह जिला अध्यक्ष हिमालयन बोक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति, पुनीत कुमारजिला सचिव, बीजेपी जनजाति जिला अध्यक्ष संतराम सिंह, बीजेपी लालढांग मंडल उपाध्यक्ष तारा सिंह आदि उपस्थित रहे।