वंदना कटारिया समेत 22 को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार | पढ़िये पूरी खबर
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
हरिद्वार की दिग्गज हाॅकी खिलाड़ी वंदना कटारिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए कुल 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मनित किया जायेगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास की ओर से हर वर्ष बेहतर कार्य करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है।
इस बार आठ अगस्त को देहरादून में वंदना कटारिया समेत 22 को यह पुरस्कार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तीतू रौतेली के लिए चयनित की सूची जारी कर दी है।
इन्हें मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार
खेल- वंदना कटारिया (हरिद्वार), रुचि कालाकोटी (बागेश्वर), कनिका भंडारी।
पर्वतारोहण-रीना रावत (उत्तरकाशी)।
शिक्षा व महिला जागरूकता- डा राजकुमारी भंडारी चैहान (देहरादून)।
महिला स्वयं सहायता समूह- श्यामा देवी (देहरादून)।
सामाजिक कार्य- अनुराधा वालिया (देहरादून), उमा जोशी (ऊधमसिंहनगर), दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल (पिथौरागढ़), रेनू गड़कोटी (चम्पावत)।
शिक्षा, अनुसंधान व विकास- डा कंचन नेगी (देहरादून)।
कोविड संबंधी कार्य-चंद्रकला तिवाड़ी (चमोली), पार्वती किरोला (नैनीताल)।
कोरोना योद्धा- बबीता पुनेठा (पिथौरागढ़)।
महिला स्वास्थ्य एवं पोषण- नमिता गुप्ता (ऊधमसिंहनगर)।
गैर सरकारी संगठन-बिंदुवासिनी (ऊधसिंहनगर)।
स्वरोजगार- ममता मेहता (बागेश्वर), अंजना रावत (पौड़ी), भावना शर्मा (अल्मोड़ा)।
बालिका शिक्षा- रेखा जोशी (पिथौरागढ़)।
कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन-पूनम डोभाल (टिहरी)।