उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…अब देहरादून चिड़ियाघर में देख सकेंगे सफेद बाघ|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मालसी चिड़ियाघर में सफेद बाघ ‘तेजस’ के बाड़े का लोकार्पण किया। कहा कि सफेद बाघ के आगमन से चिड़ियाघर का आकर्षण बढ़ेगा और पर्यटकों को वन्यजीवों के अवलोकन का नया अनुभव मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि देहरादून चिड़ियाघर में प्रतिवर्ष करीब 8.50 लाख पर्यटक पहुंचते हैं, जिससे सात करोड़ रुपये से अधिक की आय होती है। सफेद बाघ के आने से पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है। कहा कि उत्तराखण्ड में पहली बार सफेद बाघ लाया गया है।

उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर वन्यजीवों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यहां बच्चों और युवाओं को वनों की जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को समझने का अवसर मिलता है।

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। ऐसे में विकास के साथ पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना जरूरी है। राज्य सरकार पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच संतुलन बनाकर विकास के लिए प्रतिबद्ध है। वन संपदा और जैव विविधता का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कॉलेजों के छात्रों को चिड़ियाघर में फ्री इंट्री देने की घोषणा की। कहा कि इससे उनमें वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता और पर्यावरण की व्यावहारिक जानकारी मिलेगी।

ad12

मौके पर वन मंत्री सुबोध उनियाल, प्रमुख सचिव वन आर. के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) कपिल लाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *