उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand…आने वाले दिनों में ऐसे रहेगा मौसम का मिजाज|Click कर जानिये हाल-ए-मौसम

Share this news

देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 16 नवंबर से प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके चलते मैदान से लेकर पहाड़ तक दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

आज ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 नवंबर को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने का भी अनुमान जताया गया है। इसके बाद 16 से 20 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा।

ad12

10 नवंबर को दून में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर के दूसरे सप्ताह में बीती 10 नवंबर को देहरादून में गर्मी ने दस साल बाद नया रिकॉर्ड बनाया था। उस दिन अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *