Pauri.. सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर में 20 नवंबर से 11वां बैकुण्ठ चतुर्दशी मेला. 23 खड़ा दिया यज्ञ |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
पौड़ी गढ़वाल: गगवाड़स्यूं क्षेत्र के सिद्धपीठ श्री देवलेश्वर महादेव मंदिर (बलौड़ी) में जनसहयोग से 20 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक पांच दिवसीय 11वें बैकुण्ठ चतुर्दशी मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से क्षेत्रवासियों को सपरिवार, सकुटुम्ब एवं बन्धु-बान्धवों सहित कार्यक्रम में शामिल होने का स्नेह निमंत्रण दिया गया है।

खड़ा दिया यज्ञ / पुत्रेष्टि यज्ञ के लिए पंजीकरण की अपील मेला समिति ने विशेष आग्रह किया है कि निस्संतान दम्पति 23 नवंबर को होने वाले खड़ा दिया यज्ञ / पुत्रेष्टि यज्ञ के लिए अपना पंजीकरण अवश्य करवा लें।
पांच दिवसीय मेले का प्रमुख कार्यक्रम
- 20 नवंबर: सुबह 8:00 बजे ग्राम सभा क्वली (क्वली, मजेडा, बणगांव तल्ला) से शिवध्वजा प्रस्थान होगा। 10:00 बजे ढुङ्गादेवी ब्रह्मकुण्ड में ध्वजा स्नान व कलशयात्रा, 11:00 बजे मुख्य मार्ग से ध्वजा संचलन (परेड-झांकी), 11:30 बजे मुख्य अतिथि द्वारा सलामी, 12:00 बजे ध्वजा पूजन-अर्पण-आरोहण व महाआरती और 12:30 बजे लोक गायिका मीना राणा की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी।
- 21 नवंबर: सुबह 8:00 बजे मंदिर पूजन व महारुद्राभिषेक, 9:00 बजे रोट, प्रसाद व महाआरती, 10:00 बजे देवडोलियों का आगमन, 11:00 बजे खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा 12:00 बजे विद्यालयी छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
- 22 नवंबर: सुबह 8:00 बजे रोट, प्रसाद व आरती, 9:00 बजे हवन प्रारंभ, 10:00 बजे खेलकूद प्रतियोगिताएं, 11:00 बजे देवडोलियों का आगमन और 12:00 बजे महाभारत कालीन अमरगाथा ‘कमलव्यूह (जयद्रथ वध)’ का मंचन होगा।
- 23 नवंबर: सुबह 8:00 बजे रोट, प्रसाद व आरती, 9:00 बजे महा रुद्राभिषेक, 10:00 बजे खेलकूद प्रतियोगिताएं और 11:00 बजे लोक गायक अमित सागर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व 5 बच्चों का नामकरण संस्कार आयोजित होगा। दोपहर 3:00 बजे खड़ा दिया यज्ञ करने वाले दम्पतियों का स्वागत, 5:00 बजे खड़ा दिया यज्ञ पूजन प्रारंभ, 6:00 बजे दिया-बाती व महादेव दर्शन-आरती, 8:00 बजे रात्रि भण्डारा तथा रात 9:00 बजे लोकगायक जितेन्द्र चौहान एवं साथियों द्वारा रात्रि जागरण किया जाएगा।
- 24 नवंबर: सुबह 6:00 बजे स्नान, 8:00 बजे हवन-पूजन व पूर्णाहुति, 11:00 बजे विशाल भण्डारा और 11:00 बजे ही स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पुरस्कार वितरण, रावण लीला व आतिशबाजी के साथ मेले का समापन होगा।

सहयोग की अपील समिति ने विगत वर्षों में मिले आर्थिक सहयोग के लिए आभार जताते हुए इस वर्ष भी जनता से सहयोग की अपेक्षा की है। इच्छुक श्रद्धालु उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के खाता संख्या 76033481103 पर धर्मदान कर सकते हैं। आयोजन को सफल बनाने में सिद्धपीठ श्री देवलश्वर महादेव मंदिर समिति (बलौड़ी) गगवाड़स्यूं के राजेन्द्र सिंह राणा, केशर सिंह कठैत, जगत किशोर बड़थ्वाल, नागेन्द्र जुगरान और सुधीर बड़थ्वाल सहित समस्त सहयोगी जुटे हुए हैं।
